
फैंस की बढ़ती भीड़ को देखने हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शाम (शनिवार को) अंतिम संस्कार करना उचित नहीं होगा। उन्होंने प्रशंसकों को यह भी दिलासा दिया कि उनके पास पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए आज का पूरा दिन है। दरअसल कांतीरवा स्टेडियम के बाहर इस वक्त हजारों लाखों फैंस की भीड़ है. सभी अपने पसंदीदा एक्टर के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री को यह फैसला लेना पड़ा।
अपने चहेते स्टार को अंतिम विदाई देने बालाकृष्ण, जूनियर एनटीआर भी पहुंचे। इस दौरान दोनों पुनीत के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े। कांतीरवा स्टेडियम में इस वक्त हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई है। सभी अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक के लिए बेताब हैं।
Bengaluru | Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot
— ANI (@ANI) October 30, 2021
and CM Basavaraj Bommai pay respects to late actor #PuneethRajkumar pic.twitter.com/lHK0zFBpaB
राजकीय सम्मान से किया जाएगा अंतिम संस्कार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बताया कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच बंगलूरू पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। पुलिस ने कहा कि कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए गहन गश्त जरूरी है। अंतिम संस्कार के लिए उनकी बेटी का इंतजार किया जा रहा है, जो यूएस में रहती हैं. उनके भारत पहुंचने के बाद ही पुनीत राजकुमार को अंतिम विदाई दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, पुनीत दो घंटे से एक्सरसाइज कर रहे थे, जिसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द उठा और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में एडमिट कराने के कुछ देर बाद ही उनके निधन की खबर आ गई। बता दें, पुनीत के पिता राजकुमार का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था।
पिता की ही तरह अभिनेता पुनीत राजकुमार की भी आंखें दान कर दी गई हैं। पुनीत कुमार के पिता और प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेता डॉ राजकुमार ने खुद 1994 में अपने पूरे परिवार की आंखों को दान करने का फैसला किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उनके साथकी ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी और पुनीत राजकुमार चेहरे पर मुस्कान के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह पुनीत के जाने की उम्र नहीं थी।
Puneeth Rajkumar Funeral: रविवार को होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, एक्टर के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े बालाकृष्ण और जूनियर एनटीआर - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment