Rechercher dans ce blog

Friday, September 17, 2021

Shivangi Joshi जानें कब कर रही हैं शादी, दिया ये रोचक जवाब, पढ़ें पूरी खबर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएनl ये रिश्ता क्या कहलाता है शो की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर फैंस के प्रश्नों के उत्तर दिए हैl इनमें उनसे यह भी पूछा गया है कि उनकी शादी कब हो रही है और क्या उन्हें कभी प्यार हुआ है। इसपर शिवांगी जोशी ने रोचक उत्तर दिया हैl ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में सीरत की भूमिका के लिए लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने बुधवार को फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन किया हैl इसमें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ बातचीत की है। इस अवसर पर फैंस ने पूछा है कि वह नकारात्मकता से कैसे निपटती है, क्या उन्हें कभी प्यार हुआ है, या कोविड -19 महामारी ने उन्होंने क्या सिखा है और वह शादी कब कर रही है।

शिवांगी जोशी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी प्यार हुआ है, इसपर उन्होंने फिल्म कर्ज के ओम शांति ओम का गाना जवाब में दिया है। उन्होंने लिखा है, 'तुमने कभी किसी से प्यार किया? कभी किसी को दिल दिया? मैंने भी दिया।' इसके साथ उन्होंने स्माइल की इमोजी भी शेयर की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

जब शिवांगी जोशी से पूछा गया कि वह शादी कब कर रही है, इसका उत्तर भी शिवांगी ने एक गाने के बोल के साथ दिया है। उन्होंने मुझसे दोस्ती करोगे के टाइटल ट्रैक का चुनाव किया है, 'देखूंगी, सोचूंगी, कल परसो कुछ कहूंगीl' इसके बाद उन्होंने फिर स्माइल की इमोजी शेयर की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

शिवांगी जोशी ने इस अवसर पर कई तरह के प्रश्नों के उत्तर दिए है। यह पूछे जाने पर कि कोविड महामारी ने उन्हें क्या सिखाया, शिवांगी कहती है , 'यदि आप अपने परिवार के साथ समय बिताते है, तो उसे न चूकें क्योंकि यह दुनिया में सबसे अच्छी बात है और इससे अच्छा कुछ भी नहीं हैl' शिवांगी जोशी ने यह भी कहा कि अगर वह एक्ट्रेस नहीं होती तो वह डॉक्टर या कोरियोग्राफर होती। शिवांगी जोशी ने अपने फिटनेस का राज भी बतायाl उन्होंने कहा कि वह घर का खाना, पानी पुरी और आइसक्रीम खाना पसंद करती हैl

Adblock test (Why?)


Shivangi Joshi जानें कब कर रही हैं शादी, दिया ये रोचक जवाब, पढ़ें पूरी खबर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...