Rechercher dans ce blog

Saturday, September 18, 2021

कंगना रनौत की 'थलाइवी' देखकर इम्प्रेस हुए हिमाचल प्रदेश के एक्स सीएम, एप्रिशियेशन लेटर भेजकर की तारीफ - News18 हिंदी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की लेटेस्ट फिल्म ‘थलाइवी’ अपनी रिलीज के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई हैं. यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के जीवन पर आधारित है. फिल्म ने हिंदी क्षेत्र के मुकाबले दक्षिण भारत के हिस्सों में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है. हाल ही में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार द्वारा एप्रिशियेशन लेटर शेयर किया है.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने पुर्व मुख्यमंत्री का पत्र अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने श्री शांता कुमार का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का विशेष पत्र…श्री शांता कुमार जी.. एक राजनेता के जीवन पर आधारित फिल्म पर अब तक के सबसे महान राजनेताओं में से एक से मिलने वाला इस तरह का प्यार और प्रशंसा मेरा सबसे बड़ा पुरस्कार है. आपका धन्यवाद सर.” यहां देखें पोस्ट.

kangana
साभार: @kanganaRanaut instagram

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने पुर्व मुख्यमंत्री के पत्र की एक कॉपी भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. लेटर में लिखा है, ‘कल पूरे परिवार और मित्रों के साथ तुम्हारी कृति थलाइवी देखा. अभिनय की जिस ऊंचाई तक तुमने उड़ान भरी है उसे देखकर आनंन्द भी आया और अपने हिमाचल की अपनी बेटी पर गर्व भी हुआ. तुम्हारे अन्तिम शब्द- ‘एक बात याद रखो अगर मुझे अम्मा समझोगे तो तुम्हें मेरे दिल में जगह मिलेगी और मुझे सिर्फ एक औरत समझोगे तो तुम्हें…’ ये शब्द अभी भी कान में गूंज रहे हैं. आनन्दित ही नहीं पुलकित भी हो रहा हूं.’ इसके आगे पुर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार ने कंगना को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी.

कंगना ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने एक नई फिल्म साइन की है. इस फिल्म का नाम ‘सीता- द इनकार्नेशन’ (SITA- The Incarnation) है. यह एक एपिक ड्रामा है. फिल्म में कंगना टाइटल रोल यानी सीता का किरदार निभाएंगी. कंगना रनौत (Kangana Ranaut Sita Film) ने फिल्म ‘सीता-द इनकार्नेशन’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था,”एक बेहतरीन कलाकारों की टीम के साथ टाइटल रोल मिलने पर खुशी हो रही है. सीताराम के आशीर्वाद से. जय सियाराम.” ‘सीता’ कंगना की एक और पैन इंडिया फिल्‍म होगी जो 5 भाषाओं में र‍िलीज होगी. ‘सीता’ का न‍िर्देशन आलौक‍िक देसाई करने वाले हैं.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Adblock test (Why?)


कंगना रनौत की 'थलाइवी' देखकर इम्प्रेस हुए हिमाचल प्रदेश के एक्स सीएम, एप्रिशियेशन लेटर भेजकर की तारीफ - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...