Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 15, 2021

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस - Hindustan हिंदी

हिंदी न्यूज़   › फोटो   › मनोरंजन  ›  रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
मनोरंजनWed, 15 Sep 2021 07:51 PM
रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
1/10

कई एक्ट्रेसेस हिम्मत दिखाते हुए न सिर्फ अपनी निजी जिंदगी पर बात करती दिखाई दे चुकी हैं। लेकिन कई बार अपने बेबाकी की वजह से उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा है। हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने तलाक या एब्यूजिव रिलेशनशिप पर बात करने को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं।

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
2/10

दलजीत कौर ने शादी के कई सालों बाद शालीन भनोट से तलाक लिया था। इसके बार उन्होंने अपने एब्यूजिव रिश्ते के बारे में सबके सामने आकर बात की थी। लेकिन इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर क्रिटिसाइज भी होना पड़ा था।

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
3/10

एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने 2017 में पति गौरव गुप्ता पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि उन्होंने बाद में अपनी शादी बचाने के लिए केस वापस भी ले लिया था। जिसके कारण उन्हें कई लोगों ने ट्रोल किया था।

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
4/10

सीआईडी में नजर आ चुकीं वैष्णवी धनराज ने स्पॉटबॉय से बात करते हुए बताया था कि पति नितिन शेहरावत से तलाक लेने का कारण घरेलू हिंसा था। दोनों का तलाक शादी के 4 सालों बाद हुआ था।

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
5/10

एक्ट्रेस वहबिज दोबजी ने एक्टर विवियन डीसेना से शादी की थी, इन दोनों का तलाक भी जबरदस्त सुर्खियों में रहा था। हालांकि, दोनों ने ही अलगाव को लेकर चुप्पी साधे रखी लेकिन एक्ट्रेस को तब ट्रोल्स का सामना करना पड़ा जब कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि उन्होंने तगड़ी एलिमोनी की डिमांड की है।

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
6/10

रश्मि देसाई ने एक्टर नंदीश संधू से शादी के चार सालों बाद तलाक ले लिया था। वहीं, इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को एब्यूजिव कह दिया था, जिसके कारण उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
7/10

एक्ट्रेस दीपशिखा नागपल ने 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की थी और दोनों का तलाक 2016 में हो गया। दोनों का रिश्ता बेहद खराब मोड़ पर टूटा। एक्ट्रेस ने पति पर चीटिंग और एब्यूजिव पर्सनैलिटी होने का आरोप लगया था। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पब्लिक में बात करने पर उन्हें भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
8/10

डिंपी गांगुली की रिएलटी शो पर राहुल महाजन से शादी हुई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने राहुल पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया था।

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
9/10

निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने घरेलू हिंसा के साथ-साथ पति के अफेयर को लेकर मीडिया से खुलकर बात की थी। जहां एक तरफ उन्हें सपोर्ट मिला था वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल करते हुए भी दिखाई दिए थे।

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस
10/10

श्वेता तिवारी अपने पति अभिनव कोहली से कुछ सालों से अलग हो चुकी हैं। उन्हें भी दूसरी शादी टूटने पर भी ट्रोल किया गया था लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसे लोगों को जवाब भी दिया था।

Adblock test (Why?)

रश्मि देसाई से श्वेता तिवारी तक... प्राइवेट बातें पब्लिक करने पर ट्रोल्स का शिकार हुईं ये 9 एक्ट्रेस - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...