Rechercher dans ce blog

Friday, September 17, 2021

मुझे बहुत डर लगता है मेरे 4 बच्चे हैं- जब कपिल शर्मा के शो पर बोल पड़े सैफ अली खान - Jansatta

द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे एक्टर सैफ अली खान ने अपने बच्चों की शादी को लेकर एक बात कही।

सैफ अली खान हाल ही में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि उनके 4 बच्चे हैं और उन्हें काफी डर लगता है। उन्होंने कहा कि-सारा अली खान, तैमूर, जेह और इब्राइम की शादी के एक्सपेंस के बारे में सोच कर वह डर जाते हैं। सैफ ने अपनी और करीना कपूर खान की शादी को लेकर भी कहा कि वह कोई बड़ी या खर्चीली शादी नहीं करना चाहते थे। लेकिन करीना का खानदान ही इतना बड़ा है जिस वजह से सब कुछ काफी एक्सपेंसिव हो गया था।

द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे एक्टर सैफ अली खान ने इस बारे में तब बताया जब शो पर आईं यामी गौतम अपनी शादी के बारे में फैंस से कुछ बातें साझा कर रही थीं। ज्ञात हो, यामी गौतम ने फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर के साथ लॉकडाउन के बीच में सिंपल सी शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने हिमाचल में ही शादी की थी। यामी की शादी में इंडस्ट्री का कोई भी शख्स मौजूद नहीं था। परिवार से सिर्फ 20 लोग ही शामिल हुए थे।

ऐसे में कपिल शर्मा ने यामी गौतम से पूछा- ‘यामी आपकी शादी में 20 लोग थे’? इस पर यामी ने हां कहा। ऐसे में कपिल ने पूछा कि जहां 20 लोग खड़े थे आपने वहां शादी कर ली? इसपर यामी ने बताया कि जहां शादी हो रही थी वहां से उनकी नानी 40 किलोमीटर ही दूर थीं। उन्होंने कहा कि सुन जो प्रोटोकॉल हैं उसी उसी हिसाब से शादी की जाएगी।

वहीं सैफ अली खान ने कहा कि जब उन्होंने करीना से शादी की थी तब उन्होंने भी कुछ ऐसा ही तय किया था। सैफ ने कहा- ‘जब हमारी शादी हुई, तो हमने भी ऐसे ही डिसाइड किया था कि सिर्फ क्लोज फैमिली को ही बुलाएंगे। लेकिन कपूर फैमिली जो है, उनमे कम से कम 200 लोग हैं।’ सैफ ने आगे कहा- ‘मुझे बहुत डर लगता है एक्सपेंसिव शादी से। मेरे चार बच्चे हैं, मेरे को बहुत डर लग रहा है।’

बताते चलें, सैफ अली खान अपनी फिल्म ‘भूत पुलिस’ के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ कपिल के शो पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ के साथ अर्जुन कपूर भी हैं।

Adblock test (Why?)


मुझे बहुत डर लगता है मेरे 4 बच्चे हैं- जब कपिल शर्मा के शो पर बोल पड़े सैफ अली खान - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...