Rechercher dans ce blog

Saturday, September 18, 2021

बिग बॉस 15 में हिस्सा लेंगे शिवांगी जोशी-मोहसिन खान, मेकर्स ने ऑफर किए 4 करोड़! - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • मोहसिन खान-शिवांगी जोशी को बीबी15 का ऑफर
  • दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में साथ करते हैं काम

बिग बॉस 15 का जल्द ही आगाज होने वाला है. सोशल मीडिया पर शो के प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं. सलमान खान के शो में कौन कौन सेलेब्स शिरकत करेंगे इसे जानने की एक्साइटमेंट फैंस के बीच तेज है. खबरें हैं कि टीवी की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है.

बिग बॉस 15 का हिस्सा बनेंगे शिवांगी जोशी और मोहसिन खान!
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवांगी और मोहसिन खान टीवी के मोस्ट पॉपुलर फेस हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है.  उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स उन्हें शो में लेने के बेहद इच्छुक हैं. सूत्रों की मानें तो मोहसिन-शिवांगी को बिग बॉस 15 का हिस्सा बनाने के लिए मेकर्स ने उन्हें 4 करोड़ का ऑफर दिया है. दोनों तरफ से अभी बातचीत का सिलसिला जारी है. अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है क्योंकि फिलहाल मोहसिन और शिवांगी को ये रिश्ता क्या कहलाता है का शूट कंप्लीट करना है. 

नेहा भसीन को पति ने दी थी दिव्या अग्रवाल से दूर रहने की सलाह, बोलीं- कभी नहीं सुधरेंगे रिश्ते
 

शो के लिए फाइनल हुए कंटेस्टेंट्स को अगले हफ्ते के आखिर तक क्वारनटीन में रहने के लिए भेज दिया जाएगा. अगर सलमान खान के शो में मोहसिन और शिवांगी आते हैं तो इससे बिग बॉस को बेहद फायदा होने वाला है. मोहसिन-शिवांगी के आने से यकीनन ही शो की पॉपुलैरिटी और ग्राफ बढ़ेगा.

कंटेस्टेंट को थप्पड़, चीटिंग का आरोप, बिग बॉस 15 में तूफान मचाएगा ये हैंडसम हंक
 

ये रिश्ता... में खत्म होने जा रहा ट्रैक!
मोहसिन और शिवांगी का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ट्रैक खत्म होने की खबरें हैं. दोनों कई सालों से इस शो का हिस्सा हैं. साल 2016 में उन्होंने इस शो को ज्वॉइन किया था. उनकी दमदार केमिस्ट्री के लोग दीवाने हैं. सूत्र बताते हैं कि मेकर्स ने उनके किरदारों के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर लिए हैं. ऐसे में मेकर्स अब नई कास्ट के साथ नई कहानी लेकर आना चाहते हैं. जबसे मोहसिन शिवांगी का शो में ट्रैक खत्म होने की बात सामने आई है दोनों को कई सारे ऑफर्स आ रहे हैं. बिग बॉस 15 भी इन्हीं में से एक है. उनका बिग बॉस में आना फैंस के लिए बड़ी ट्रीट होगी.


 

Adblock test (Why?)


बिग बॉस 15 में हिस्सा लेंगे शिवांगी जोशी-मोहसिन खान, मेकर्स ने ऑफर किए 4 करोड़! - Aaj Tak
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...