Rechercher dans ce blog

Friday, August 20, 2021

Vicky Kaushal और कटरीना कैफ की सगाई की खबर पर अब एक्टर के पिता ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस के बीच उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब ये खबर सामने आई कि दोनों ने सगाई कर ली है। खबर के मुताबिक दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में रोका कर लिया और किसी को पता तक नहीं चला। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई और लोग बस दोनों  की सगाई की फोटो सामने आने का इंतज़ार करने लगे। लेकिन बाद में पता चला कि ये खबर महज़ अफवाह है, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। कटरीना कैफ की टीम ने फोटोग्राफर विरल भयानी को फोन कर इस खबर को गलत बताया। 

वहीं अब कटरीना की टीम के बाद विक्की कौशल के पिता ने भी इस खबर पर चुप्पी तोड़ दी है।  फिल्म बीट से बातचीत में एक्टर के पिता ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा, 'ये सच नहीं है'। वहीं एक सूत्र ने भी कहा कि विक्की और कटरीना की सगाई और रोका की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

विक्की नहीं इस एक्टर के साथ थीं कटरीना... 

पिंकविला की खबर के मुताबिक, 18 अगस्त को कटरीना विक्की नहीं सलमान ख़ान के साथ थीं। कटरीना और सलमान को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रूस के लिए निकलना था, लेकिन कुछ वजहों से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। तो वो लोग 19 अगस्त को रूस के लिए रवाना होंगे। दोनों 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए वहां रवाना हुए हैं। वहीं खबर के मुताबिक कटरीना की मां भी अभी चेन्नई में हैं तो ज़ाहिर है एक्ट्रेस अपने परिवार की गैरमौजूदगी में तो सगाई नहीं करेंगी’।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि कटरीना और विक्की एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी की भी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में दोनों के रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। Zoom ‘By Invite Only Season 2’ में बातचीत में हर्षवर्धन ने बताया था, ‘कटरीना और विक्की कौशल साथ हैं, उनके बारे में जो खबरें चल रही हैं वो सच हैं। मुझे लगता है ये बताने के बाद अब मेरे लिए परेशानी खड़ी होनी वाली है?शायद!’।

Adblock test (Why?)


Vicky Kaushal और कटरीना कैफ की सगाई की खबर पर अब एक्टर के पिता ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...