
11 साल पहले यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना निर्देशन करियर शुरू करने वाले मनीष शर्मा पर निर्माता आदित्य चोपड़ा ने अपने बैनर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म का दांव लगाया है। ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘फैन’ निर्देशित कर चुके मनीष शर्मा बतौर निर्देशक अपनी पांचवी फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए फिल्म के सितारों सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इन दिनों रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में हैं। और, रविवार को फिल्म के सेट से सलमान खान का लुक सामने आने के बाद से हिंदी फिल्म जगत में इस फिल्म को लेकर चर्चाएं और जोर पकड़ चुकी हैं।निर्देशक मनीष शर्मा को पहली बार टाइगर सीरीज की किसी फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी मिली है। नौ साल पहले रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म कबीर खान निर्देशित ‘एक था टाइगर’ ने कुल 325 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद आई इसके सीक्वल को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया और इस फिल्म की वैश्विक कमाई 565 करोड़ रुपये बताई जाती है। अब बन रही ‘टाइगर 3’ का मेकिंग बजट ही करीब 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
Tiger 3: ‘टाइगर 3’ में सलमान खान ने धरा अनोखा लुक, ये है अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म का बजट - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment