Rechercher dans ce blog

Saturday, August 21, 2021

Super Dancer 4 के मंच पर भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी, कहा- पति के जाने के बाद महिलाओं को..., देखें वीडियो - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

शिल्पा लगातार अपनी लाइफ को फिर से नॉर्मल करने करने की कोशिश में लगी हैं। जहां पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा डांसिंग रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं जा रही थीं। वहीं फिर से वह ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ को जज करती नजर आएंगी।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बीते दिनों काफी मुश्किलों में घिरी नजर आईं हैं। पति राज कुंद्रा के अश्लील फिल्मों के मामले में जेल जाने के बाद से ही शिल्पा बाहरी दुनिया से कट गई थीं। लेनिक वह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जुड़ी हुईं थीं। शिल्पा लगातार अपनी लाइफ को एक बार फिर से नॉर्मल करने करने की कोशिश में लगी हैं। जहां पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा डांसिंग रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं जा रही थीं। वहीं अब एक बार फिर से वह ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ को जज करती नजर आएंगी। इसी बीच अब ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के सेट एक वीडियो समाने आया है जिसमें वह महिलाओं के लिए एक खास मैसेज देती नजर आ रही हैं। यहां देखें शिल्पा का भावुक कर देने वाला वीडियो...

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' का आने वाला एपिसोड अमरकथाओं के रोचक किस्सों पर आधारित होगा। शो की जज शिल्पा शेट्टी महिलाओं के लिए खास मैसेज देकर वाहवाही लूट रही हैं। दरअसल, 'अमरचित्र कथा स्पेशल' एपिसोड में 'रानी लक्ष्मी बाई' से प्रेरित एक कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस को देखकर शिल्पा शेट्टी काफी भावुक हो उठीं। 'रानी लक्ष्मी बाई' की गाथा को याद कर शिल्पा ने महिलाओं के संघर्ष के बारे में बात की। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा कहती हैं, 'महिलाओं को अभी भी अपने अपने पति के बाद अपने अधिकारों, अस्तित्व और बच्चों के लिए लड़ना पड़ा है। जब-जब मैं रानीलक्ष्मी बाई की महान गाथा, उनके त्याग और साहस के बारें में सुनती हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है।'

शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वयारल हो रहा है। इस वीडियो को सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। बात दें कि शिल्पा शेट्टी बीते दिनों पति राज कुंद्रा पर पोर्न केस में लगे आरोपों के कारण सुर्खियों में रही थीं। वहीं इस पूरे मामले के बाद पहली बार शिल्पा ने खुद से कुछ कहा। इस वीडियो को अबतक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Edited By: Priti Kushwaha

Adblock test (Why?)


Super Dancer 4 के मंच पर भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी, कहा- पति के जाने के बाद महिलाओं को..., देखें वीडियो - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...