Rechercher dans ce blog

Thursday, August 5, 2021

हैरान कर देगा Lara Dutta का ऐसा मेकओवर, फिल्म के सभी स्टारकास्ट ने शेयर किया वीडियो ... - लल्लूराम न्यूज़

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर Akshay Kumar की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘बेल बॉटम’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर भी मंगलवार को रिलिज कर दिया जाएगा. अक्षय कुमार इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में वाणी कपूर, हूमा कुरेशी और Lara Dutta का भी दमदार रोल दिखाया जाएगा. सामने आए एक नए ट्रेलर की खूब चर्चा हो रही है.

इस वीडियो में खास तौर पर Lara Dutta दिखाई दे रही है. इस वीडियो में Lara Dutta का लुक और इसमें हो रहा मेकओवर हैरान करने वाला है. एक नजर में Lara Dutta को पहचान पाना बेहद मुश्किल है.

इसे भी पढ़ें- जल्द ही शुरू होने वाले हैं ये पांच नए टीवी शोज, क्या टीआरपी में Anupama के छुड़ाएगा छक्के ?

लारा ने निभाया पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार

इस ट्रेलर में दिखाए गए दृश्यों में प्रधानमंत्री का किरदार दिखाया गया है, जो सभी ऑर्डर जारी कर रही हैं. फिल्म में ये रोल निभाने वाली एक्ट्रेस कोई 55-60 साल की महिला नहीं हैं, बल्कि वो एक यंग और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. प्रधानमंत्री का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि लारा दत्ता हैं. Lara Dutta को किरदार में देखकर एक बार में पहचान पाना मुश्किल है.

Lara Dutta का ये किरदार इंदिरा गांधी से इंस्पायर्ड है और वो हू-ब-हू उनकी तरह ही नजर आ रही हैं. बालों और साड़ी पहनने का स्टाइल इंदिरा गांधी जैसा ही है, जिसे पूरे तरीके से Lara Dutta ने कॉपी करने का प्रयास किया है. Lara ने इस रोल को करने के लिए प्रोस्थेटिक्स मेकअप का सहारा लिया है.

चार लोगों ने मिलकर किया मेकअप

वहीं, अब इस फिल्म से Lara Dutta का मेकअप वीडियो सामने आया है, जिसे खुद Akshay Kumar और फिल्म की बाकी स्टारकास्ट ने शेयर किया है. लोग लारा दत्त के मेकअप आर्टिस्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं. अक्षय ने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में लिखा कि चरित्र को जीवांत बनाने के लिए क्या कुछ किया गया. लारा दत्ता ने आपने इस रोल में अच्छा काम किया है.

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics : हॉकी में भारत ने रचा इतिहास, जर्मनी को हरा जीता कांस्य पदक…

इस वीडियो में Lara Dutta के पूरे मेकअप को दिखाया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेकअप आर्टिस्ट ने कैसे लारा के चेहरे पर मेकअप किया. चार मेकअप आर्टिस्ट एक साथ लारा को तैयार करते नजर आ रहे हैं. इस फास्ट फॉरवर्ड वीडियो में कुछ ही पल में लारा का चेहरा पूरी तरह बदल जाता है. Lara Dutta का ये रूप देख फैंस हैरान हैं और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी.

19 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म को 3D और नॉर्मल प्रिंट के साथ 19 अगस्त को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज की जाएगी. Akshay Kumar ने Bell Bottom का ट्रेलर खुद सोशल मीडिया पर रिलीज किया है. अक्षय और उनकी पूरी टीम फिल्म की रिलीज के लिए उत्साहित है. पूजा एंटरटेनमेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी इसे शेयर किया गया है, जहां आप इसे देख सकते हैं.

Adblock test (Why?)


हैरान कर देगा Lara Dutta का ऐसा मेकओवर, फिल्म के सभी स्टारकास्ट ने शेयर किया वीडियो ... - लल्लूराम न्यूज़
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...