Rechercher dans ce blog

Tuesday, August 24, 2021

रूस की सड़क पर स्वैग दिखा रही थीं Katrina Kaif, तभी लगीं ठंड से कांपने- देखें Video - NDTV India

रूस की सड़क पर स्वैग दिखा रही थीं Katrina Kaif, तभी लगीं ठंड से कांपने- देखें Video

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने रूस से शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली :

कैटरीना कैफ और सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों रूस (Russia) में हैं. दोनों ही अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3 (Tiger 3)' की शूटिंग कर रहे हैं. यही नहीं, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने रूस से अपने वीडियो और फोटो शेयर करने शुरू कर दिए हैं. इनमें वह रूस का लुत्फ लेती नजर आ रही हैं. कैटरीना कैफ ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क पर स्वैग दिखाती नजर आ रही हैं. लेकिन तभी वह ठंड से ठिठुरने लगती हैं. इस तरह कैटरीना कैफ के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें

सेंट पीटर्सबर्ग में कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा है, 'दुनिया में और दुनिया के बारे में.' इस तरह इस वीजियो में वह चिल करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को कुछ ही देर में पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

टाइगर 3 की कर रही हैं शूटिंग

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Video) ने इससे पहले कुछ फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे. इस फोटो में कैटरीना कैफ पार्क में इंजॉय करती नजर आ रही थीं. इस फौटो के साथ कैटरीना कैफ ने लिखा, 'पार्क में एक दिन.' इस तरह उनकी इन फोटो को भी खूब पसंद किया जा रहा है. वैसे भी सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर सीरीज को फैन्स खूब पसंद करते हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कहर बरपाती है. इस तरह सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ के फैन्स को जल्द ही बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. 

Adblock test (Why?)


रूस की सड़क पर स्वैग दिखा रही थीं Katrina Kaif, तभी लगीं ठंड से कांपने- देखें Video - NDTV India
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...