Rechercher dans ce blog

Saturday, August 21, 2021

रक्षाबंधन पर भाई को याद कर भावुक हुईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, शेयर की बचपन की तस्वीर - Hindustan

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें हर पल याद करते रहते हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने भाई से जुड़ी कई यादें साझा करती रहती हैं जिन्हें देखकर फैंस भी भावुक हो जाते हैं। अब श्वेता ने सुशांत के साथ की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर उनके बचपन की है।

बचपन की तस्वीर

सुशांत अपनी बहन के हाथों में हाथ डाले खड़े हैं। श्वेता किसी बात पर जोर से हंस रही हैं जबकि सुशांत कैमरे की ओर देख रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा- ‘लव यू भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे। गुड़िया गुलशन।‘

फैंस हुए भावुक

दरअसल 22 अगस्त को रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में यह तस्वीर फैंस को और भावुक कर गई। एक यूजर ने कहा- ‘हैप्पी रक्षाबंधन, वह हम सभी को देख रहा है।‘ एक अन्य ने कहा- ‘मिस यू सो मच।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘हमारा सुशांत हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा।‘

फेसबुक अकाउंट हुआ एक्टिव

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन उनके फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और पोस्ट को देखकर भावुक हो जाते हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट एक्टिव हुआ और उनकी प्रोफाइल फोटो बदल दी गई। यह देखकर उनके फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ फैंस भावुक हो गए तो कई ने हैरानी जताई और कहा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है।

सीबीआई जांच जारी

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनके निधन के बाद अभी इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।  
 

Adblock test (Why?)


रक्षाबंधन पर भाई को याद कर भावुक हुईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, शेयर की बचपन की तस्वीर - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...