
हाल ही में बॉलीवुड दो सुपरस्टार्स विकी कौशल और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप को लेकर फैंस के साथ-साथ मीडिया रिपोर्ट्स में भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच ऐसी अफवाहें फैली थीं कि इन दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि, बाद में कैटरीना की टीम ने इन सभी अफवाहों को झूठा बताया था। वहीं, अब कैटरीना और विकी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए यहां तक कह डाला है कि कैट-विकी के एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो
ये वीडियो कैट और विकी के 2019 में शूट हुए एक चैट शो का है, जिसका नाम है- 'टेप कास्ट'। इस वीडियो में दोनों ये कहते दिखाई दे रहे हैं कि 'किसे पता था कि जब हम दोनों पहली बार मिलेंगे वो कैमरे पर होगा, वो भी रिकॉर्डेड'। इस वीडियो में दोनों अपने बारे में, परिवार के बारे में और अपने करियर के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए। इस वीडियो को देखकर कई लोगों को ऐसा लगा कि कैटरीना और विकी कौशल की कैमिस्ट्री बेहद शानदार है और दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं।
फैंस को मंजूर है रिश्ता
इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस ने इसे अरेंज मैरिज की बातचीत से कंपेयर किया गया है। कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट में लिखा- 'हमें रिश्ता मंजूर है'। इसके अलावा कई लोगों ने सलाह देते हुए लिखा कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। दोनों के इस इंटरव्यू पर मिल रहे रिएक्शन्स को देखें तो फैंस चाहते हैं कि विकी और कैट शादी कर लें।
संबंधित खबरें
कैटरीना और विकी की सगाई की अफवाहों के बाद वायरल हुआ ये वीडियो, लोग बोले- रिश्ता मंजूर है... - Hindustan
Read More
No comments:
Post a Comment