Rechercher dans ce blog

Tuesday, August 17, 2021

राखी सावंत ने पार की ओटीटी होने की हद, बिग बॉस के घर के बाहर स्पाइडरमैन अवतार में किया हंगामा, धरने पर बैठीं - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर इन दिनों बिग बॉस ओटीटी चल रहा है। ओटीटी पर स्ट्रीम होने की वजह से शो को ओवर द टॉप कहा जा रहा है, यानी जो भी होगा वो सामान्य से अधिक होगा, मगर ओवर द टॉप होने के मामले में राखी सावंत ने सबको पीछे छोड़ दिया। मंगलवार को राखी ने एक ऐसी अजीबोग़रीब हरकत की, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी, साथ ही ज़बरदस्त हैरानी भी होगी। 

दरअसल, स्पाइडरमैन जैसा कॉस्ट्यूम पहने हुए राखी अचानक बिग बॉस के सेट के बाहर पहुंच गयीं और वहां जमकर हंगामा किया। बिग बॉस में ना बुलाए जाने को लेकर राखी पहले ही अपनी नाख़ुशी ज़ाहिर कर चुकी हैं, लेकिन मंगलवार को उन्होंने जो किया, उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी।

राखी, बिग बॉस के घर में दाख़िल होने के लिए बाकायदा अपना बैग लेकर पहुंची थीं और जब सिक्योरिटी ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया तो घर के बाहर ही गद्दा बिछाकर वो धरने पर बैठ गयीं। राखी का वीडियो पैपराज़ी एकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में राखी को गद्दे पर लेटकर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है- बिग बॉस मुझे बुला लो बिग बॉस। आपने मुझसे वादा किया था। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक अन्य वीडियो में राखी को स्पाइडरमैन की पोशाक में ही बिग बॉस की धुन पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इन वीडियोज़ पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। राखी के गले में एक मोटी सी फेक गोल्ड चेन देखी जा सकती है। वीडियो में राखी कहती हैं कि वो गोल्ड ज्वेलरी के साथ वापस आयी हैं, जिसे बिग बॉस में शामिल होने के लिए उन्होंने एक ज्वेलरी स्टोर से लूटा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, राखी सावंत 14 में बतौर चैलेंजर शामिल हुई थीं और उन्होंने जमकर ड्रामा किया था। सीज़न के अंत में राखी सावंत ने 14 लाख रुपये का बैग लेकर घर को अलविदा कह दिया था।

Adblock test (Why?)


राखी सावंत ने पार की ओटीटी होने की हद, बिग बॉस के घर के बाहर स्पाइडरमैन अवतार में किया हंगामा, धरने पर बैठीं - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...