Rechercher dans ce blog

Monday, August 23, 2021

Abhishek Bachchan Injured: चोट लगने के बाद अभिषेक बच्चन अस्पताल में भर्ती, आधी रात को मिलने पहुंचे - ABP News

देर रात अमिताभ बच्चन और बेटी श्वेता नंदा को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया. तभी से फैंस में अमिताभ की सेहत को लेकर चिंता होने लगी. लोगों को लगा कि अमिताभ बच्चन अपने रुटीन चेक अप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. इस बीच खबर हैं कि ये दोनों अभिनेता अभिषेक बच्चन को देखने यहां पहुंचे थे जिन्हें चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Abhishek Bachchan Injured: चोट लगने के बाद अभिषेक बच्चन अस्पताल में भर्ती, आधी रात को मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन और बहन श्वेता नंदा

अभिषेक बच्चन को ये चोट कैसे लगी और ये चोट कितनी गंभीर है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई हैं. लेकिन उन्हें रविवार को ही अस्पताल में एडमिट कराया गया, जिसके बाद अमिताभ और श्वेता अस्पताल पहुंचे. अमिताभ बच्चन ने इस दौरान सफेद रंग की हुडी पहनी हुई थी. इसके साथ ही उन्होंने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था. इस खबर से अभिषेक के फैंस परेशान हो गए हैं.
Abhishek Bachchan Injured: चोट लगने के बाद अभिषेक बच्चन अस्पताल में भर्ती, आधी रात को मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन और बहन श्वेता नंदा

कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी अराध्या को छोड़ने गए थे. ऐश्वर्या मनिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश के ओरछा रवाना हुईं थी. इस दौरान अभिषेक की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें उनके दाहिने हाथ में स्लिंग लगी हुई नजर आ रही थी इसके साथ ही उनके हाथ की उंगलियों में भी पट्टियां बंधी हुई थीं.
Abhishek Bachchan Injured: चोट लगने के बाद अभिषेक बच्चन अस्पताल में भर्ती, आधी रात को मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन और बहन श्वेता नंदा

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक इन दिनों फिल्म 'दसवीं' कर रहे हैं जिसमें वो एक ऐसे नेता की भूमिका में जो बहुत कम पढ़ा लिखा है. 

ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह की बहन श्वेता को आई भाई की याद, फोटो शेयर कर लिखा ये मैसेज

Inside Photos: Kangana Ranaut ने भाई-भाभी के साथ सेट पर मनाया रक्षाबंधन, बोलीं- भाई को राखी बंधने से फेमिनिस्ट कम नहीं हो जाते

Adblock test (Why?)

Abhishek Bachchan Injured: चोट लगने के बाद अभिषेक बच्चन अस्पताल में भर्ती, आधी रात को मिलने पहुंचे - ABP News
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...