2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। सैफीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान उर्फ जेह रखा है। करीना, सैफ, तैमूर और जेह इन दिनों मालदीव में फैमिली वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं जहां से लगातार उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। आज जेह के जन्म को 6 महीने पूरे हो चुके हैं जिन्हें बधाई देते हुए करीना ने इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
करीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से जेह के साथ खूबसरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, तुम्हें हमेशा, प्यार, खुशियां और हौंसला मिले मेरी जिंदगी। जिंदगी के 6 महीने मुबारक। सामने आई तस्वीर में करीना बिकीनी टॉप और शॉर्ट्स में जेह को गोद लिए हुए नजर आ रही हैं।
करीना की पोस्ट पर रणवीर सिंह, मनीष मल्होत्रा, सबा अली खान जैसे कई सेलेब्स के कमेंट्स आ रहे हैं।
करीना कपूर बीते हफ्ते सैफ का 51वां जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव गई हैं। यहां से एक्ट्रेस लगातार तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं।

जहांगीर नाम रखने पर ट्रोल हुए थे सैफीना
करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी बुक प्रेग्नेंसी बाइबिल लॉन्च की है जिसमें उन्होंने नाम का खुलासा किया है। जहांगीर का नाम सामने आते ही सैफीना को ट्रोल किया जाने लगा। इससे पहले तैमूर का नाम भी खूब विवादों में रहा था।
सोशल मीडिया से: 6 महीने के हुए करीना कपूर और सैफ के बेटे जहांगीर, एक्ट्रेस ने मालदीव्स से शेयर की जेह के सा... - दैनिक भास्कर
Read More
No comments:
Post a Comment