
करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दोनों बच्चों के साथ इस वक्त मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। करीना ने अभी तक वहां से कई तस्वीरें शेयर की हैं। शनिवार को उनके छोटे बेटे जहांगीर के जन्म के छह महीने पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस ने बेटे को गोद में लिया हुआ है।
छह महीने पूरे
करीना कपूर समंदर किनारे हैं। उन्होंने जेह को गोद में पकड़ रखा है और प्यार जता रही हैं। इस दौरान करीना ने बिकिनी टॉप पहना हुआ है और बालों का बन बनाया है। तस्वीर पोस्ट करते हुए करीना लिखती हैं- ‘प्यार, खुशी और हिम्मत, तुम्हारे लिए हमेशा। हैप्पी 6 मंथ्स मेरी जिंदगी।‘
जेह को लेकर सतर्क
जेह के जन्म के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान ने फैसला किया था कि वह छोटे बेटे की तस्वीरें शेयर नहीं करेंगे। तैमूर को लेकर जिस तरह का क्रेजीनेस देखा गया कपल नहीं चाहता जेह के साथ भी वैसा ही हो। यहां तक कि कुछ हफ्ते पहले ही जेह के नाम का खुलासा किया गया। करीना कपूर अपनी किताब के बाद से नई तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
आने वाली फिल्में
करीना कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। इसके अलावा करीना के खाते में करण जौहर की तख्त भी है, हालांकि तख्त को लेकर कई बार अलग-अलग खबरें सामने आ चुकी हैं, ऐसे में इसके वजूद पर संकट नजर आ रहा है।
जेह के 6 महीने होने पर करीना कपूर ने मालदीव से साझा की खूबसूरत तस्वीर, बेटे को गोद में लिए दिखीं - Hindustan
Read More
No comments:
Post a Comment