Rechercher dans ce blog

Thursday, July 22, 2021

रुपाली गांगुली बालकनी में खड़े होकर चाय की चुस्की लेती आईं नजर, Video देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध - NDTV India

रुपाली गांगुली बालकनी में खड़े होकर चाय की चुस्की लेती आईं नजर, Video देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

रुपाली गांगुली का वीडियो वायरल

नई दिल्ली:

टीवी शो 'अनुपमा' की फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. अपनी एक्टिंग और अंदाज से वो लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. वो जिस तरह स्क्रीन पर अपने जलवें बिखेरती हैं, उसी तरह ऑफ स्क्रीन भी वो कुछ कम नही हैं. सोशल मीडिया पर रुपाली गांगुली के डांस वीडियो अकसर देखने को मिल जाते हैं. हालही में उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी ऑन स्क्रीन सासू मां यानी अल्पना बुच भी साथ जबरदस्त ठुमकी लगाती नजर आई थीं. अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो अपने घर की बालकनी में चाय की चुस्कियां लेती नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें

बालकनी में चाय की चुस्कियां लेती आईं नजर

रुपाली गांगुली ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, रुपाली गांगुली अपने घर की बालकनी में खड़ी हैं और बड़े मजे से चाय की चुस्कियां ले रही हैं. इस वीडियो में उनकी बालकनी से प्रकति का सुंदर सा नजारा देखा जा सकता है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'सच कह रहा है' सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है. साथ ही रुपाली गांगुली ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'बहका है मन कहीं, कहां जानती नहीं, कोई रक ले यहीं, भागे रे मन, कहीं आगे रे मन, चला जाने किधर जानू ना..' रुपाली गांगुली का ये खूबसूरत सा वीडियो फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. 

रुपाली गांगुली का करियर

रुपाली गांगुली ने टीवी सीरियल 'सुकन्या' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. ये सीरियल 2000 में टीवी पर प्रसारित किया गया था. इसके बाद उन्हें 'कहानी घर-घर की', 'संजीवनी' जैसे कई सीरियल्स में देखा गया. फिलहाल वो 'अनुपमा' में मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. शो में उनके किरदार को फैन्स खूब पसंद करते हैं.

Adblock test (Why?)


रुपाली गांगुली बालकनी में खड़े होकर चाय की चुस्की लेती आईं नजर, Video देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध - NDTV India
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...