Rechercher dans ce blog

Sunday, July 25, 2021

Raj kundra Case: पूछताछ में कई बार रो पड़ीं थीं शिल्पा शेट्टी, क्राइम ब्रांच के सामने ऐसे टूटीं एक्ट्रेस - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। बिजनेसमैन राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म मामले में फंसने के बाद अब पत्नी शिल्पा शेट्टी भी क्राइम ब्रांच की रडार में आ गईं हैं। शुक्रवार को पुलिस ने शिल्पा से 6 घंटे पूछताछ की इस दौरान राज कुंद्रा को उनके सामने बिठाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के की माने तो इस पूछताछ में शिल्पा शेट्टी की हिम्मत कई बार टूटी और वो 3 से 4 बार रो पड़ीं।

शिल्पा की इमेज को पहुंचीं ठेस

क्राइम ब्रांच को शिल्पा ने बताया कि इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद उनकी इमेज को बहुत चोट पहुंचीं है। उनके हाथ से कई ब्रांड्स और कॉन्ट्रैक्ट्स भी निकल गए हैं। आपको बता दें कि शिल्पा-राज को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। वहीं सुपर डांसर चैपटर से में शिल्पा बतौर जज नजर नहीं आ रही है।

शिल्पा ने किया था राज का सपोर्ट

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने अब तक साफ तौर पर यौन फिल्मों के कारोबार के कथित अपराध में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार किया है। कथित तौर पर, शिल्पा ने जांच दल को अपना बयान दर्ज करते हुए यह भी दावा किया है कि कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट पर उपलब्ध फिल्मों में ओटीटी प्लेटफार्मों पर मौदूज दूसरी फिल्मों से कम अश्लीलता है। इसके लिए उन्होंने अदाहरण भी दिए और कहा- ये 'अश्लील नहीं बल्कि इरोटिका' हैं।

जांच के घेरे में हैं शिल्पा शेट्टी

ईटाइम्स से बात करते हुए एक सूत्र ने खुलासा किया, "शिल्पा के सवालों के घेरे में आने का कारण यह है कि उन्होंने वियान इंडस्ट्रीज में निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया।" चूंकि एडल्ट प्रोडक्शन और वितरण का संचालन कथित तौर पर वियान इंडस्ट्रीज द्वारा किया जा रहा था, इसलिए पुलिस ने इस मामले को देखने और यह देखने का फैसला किया कि क्या शिल्पा को कंपनी में उत्पन्न धन से किसी भी तरह से फायदा हुआ है।

Adblock test (Why?)


Raj kundra Case: पूछताछ में कई बार रो पड़ीं थीं शिल्पा शेट्टी, क्राइम ब्रांच के सामने ऐसे टूटीं एक्ट्रेस - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...