Rechercher dans ce blog

Monday, July 5, 2021

हंसल मेहता की फ़िल्म से होगा करीना कपूर ख़ान के इस कज़िन का डेब्यू, बेबो ने भाई के लिए लिखा भावुक संदेश - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा की मशहूर कपूर फैमिली से एक एक्टर बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। यह हैं शशि कपूर के पोते जहान कपूर। हंसल मेहता ने सोमवार को सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी दी। यह एक क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें जहान के साथ परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। इस फ़िल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा और टी-सीरीज़ कर रहे हैं। 

हंसल मेहता ने दोनों नवोदित कलाकारों की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करके इनका स्वागत किया। हंसल ने लिखा- अपनी नई फ़िल्म में जहान कपूर और आदित्य रावल को पेश करते हुए हमें गर्व है। यह हम सबके लिए बेहद ख़ास फ़िल्म है। इसका निर्माण अनुभव सिन्हा, भूषण कुमार और साहिल सैगल कर रहे हैं। 

करीना ने किया स्वागत

करीना ने अपने कज़िन की फ़िल्मी पारी शुरू होने पर ख़ुशी जताई। बेबो ने इंस्टा स्टोरी के ज़रिए जहान का फ़िल्म इंडस्ट्री में स्वागत किया। करीना ने लिखा- तुम्हारे लिए बहुत ख़ुश हूं प्यारे जहान।

करण कपूर के बेटे हैं जहान

जहान कपूर, शशि कपूर के बड़े बेटे करण कपूर और रमेश सिप्पी की बेटी शीना के बेटे हैं। जहान ने फ़िल्मों में आने से पहले कई प्लेज़ में काम किया है। पिताजी प्लीज़ नाटक की कई तस्वीरें जहान ने पोस्ट की हैं। ऐसी ही एक तस्वीर में जहान गीतकार और एक्टर स्वानंद किरकिरे के साथ दिख रहे हैं। पिछले साल की इस तस्वीर में जहान ने बताया कि यह ड्रेस रिहर्सल की फोटो है। उन्होंने लिखा कि अब तो ऐसा लगता है कि एक ज़माना बीत गया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Zahan (@zahankapoor)

जहान रणबीर कपूर और करीना कपूर के कज़िन हैं। जहान के इंस्टाग्राम एकाउंट पर परिवार के सदस्यों के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। इस तस्वीर में जहान पिता करण कपूर के साथ हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Zahan (@zahankapoor)

वहीं, आदित्य रावल की बात करें तो उन्होंने ज़ी5 की फ़िल्म बम्फाड़ से एक्टिंग डेब्यू किया था। हंसल मेहता ने एक स्टेटमेंट में कहा- ज़हान और आदित्य को उनके टैलेंट के आधार पर चुना गया है। इनके किरदार काफ़ी जटिल हैं हमें यक़ीन है कि दर्शक इन्हें पसंद करेंगे। फ़िल्म की शूटिंग 28 जून से शुरू हो चुकी है। टाइटल अभी बताया नहीं गया है। 

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


हंसल मेहता की फ़िल्म से होगा करीना कपूर ख़ान के इस कज़िन का डेब्यू, बेबो ने भाई के लिए लिखा भावुक संदेश - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...