Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 23, 2021

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने अपनी मां से पूछा-वर्जिनिटी खोने की क्या है सही उम्र? - News18 हिंदी

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) आए दिन चर्चा में रहती हैं. कभी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर तो कभी अपने बेबाक बयान को लेकर. हाल ही में फादर्स डे पर अपने पापा अनुराग के साथ बनाया गया ब्लॉग काफी सुर्खियों में रहा. इस मौके पर उन्होंने अपने पापा से बेहद बेबाकी से पूछा था कि अगर आपकी बेटी आपसे कहे कि वह प्रेग्नेंट हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा? इसका जवाब देते हुए अनुराग ने कहा था कि  ‘मैं उसे एक्सेप्ट करूंगा, वह जो भी करेगी मैं उसमें उसका साथ दूंगा. मैं ये भी कहूंगा कि उसके लिए आपको एक कीमत देनी होती है, लेकिन फिर भी मैं आपके साथ रहूंगा.’ कुछ इसी तरह का वीडियो अपनी मम्मी आरती बजाज के साथ भी 2020 में बनाया था.

आलिया कश्यप अपने यूट्यूब पर अक्सर सवाल-जवाब वाले वीडियो बना कर शेयर करती रहती हैं. उन्होंने एक ऐसे ही सेशन में अपनी मम्मी से फैंस के सवाल पूछे थे. इस वीडियो में अपने फैन से कहा था कि आप वे सवाल पूछे जिन्हें अपनी मम्मी से पूछने में डरते हैं. इस पर एक ने पूछा कि ब्रेकअप से कैसे बाहर निकले? इस सवाल के जवाब में आलिया की मम्मी ने बताया, ‘यह जीवन का पार्ट है, आप रोते हैं, बुरा लगता है. बिताए गए अच्छे समय को याद करते हुए जीवन में आगे बढ़ जाओ.'

(फोटो साभार: aaliyahkashyap/Instagram)

डेटिंग को लेकर भी सवाल पूछा गया कि डेटिंग किस एज में करनी चाहिए ? इस पर आलिया की मां ने कहा, ‘नेवर’, फिर बोलीं 18 साल के बाद, क्योंकि तब तक आप सेंसिबल हो जाते हैं.' इसके बाद पहली किस के बारे में पूछने पर बात करने से मना कर दिया लेकिन आलिया के बार-बार कहने पर बताया कि 17 साल की थीं जब पहली बार किस किया.

इसी बीच में कई और सवालों के बीच में पूछा गया कि वर्जिनिटी खोने की सही उम्र क्या है? इस पर आलिया की मम्मी ने कहा, ‘सही इंसान के साथ, जब आप रेडी हो और अगर वेट कर सकते हैं तो प्लीज करिए.’ एक्सीडेंटली प्रेग्नेट होने के सवाल पर आलिया की मम्मी कहती है, ‘प्लीज मत करिए क्योंकि एक बच्चे का पैदा होना एक अलग बात होती है, अपने पैरों पर खड़े हो, इन बातों को मत सोचिए और 30 से पहले बेबी नहीं करना चाहिए.’

Adblock test (Why?)


अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने अपनी मां से पूछा-वर्जिनिटी खोने की क्या है सही उम्र? - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...