Rechercher dans ce blog

Monday, June 7, 2021

सोनाली बेंद्रे ने कैंसर सर्वाइवर्स डे पर शेयर की पोस्ट, बोलीं- आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो.. - NDTV India

Sonali Bendre ने कैंसर सर्वाइवर्स डे पर शेयर की पोस्ट, बोलीं- आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो..

सोनाली बेंद्रे (Sonali Bandre) ने शेयर की फोटो

खास बातें

  • सोनाली बेंद्रे की पोस्ट हुई वायरल
  • कैंसर सर्वाइवर्स डे पर शेयर की फोटो
  • एक्ट्रेस को 2018 में हुआ था मेटास्टेटिक कैंसर
नई दिल्ली :

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने अपनी जिंदगी के गुजरे पलों को फिर से पीछे मुड़कर देखा है और इस बारे में खुलकर बात की है कि, कैंसर से जंग लड़ने के दौरान किस चीज ने उन्हें मजबूत बनाये रखा. सोनाली बेंद्रे, जो 46 साल की हैं, उन्हें जुलाई 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर होने का पता चला था. कैंसर सर्वाइवर्स डे, जो कि जून के पहले रविवार को था, इस मौके पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें

इस पोस्ट में सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre Post) ने लिखा है कि समय कैसे उड़ जाता है...आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं...मुझे इच्छाशक्ति नजर आती है. मैं कमजोरी देखती हूं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं उस इच्छा को देखती हूं कि 'C' शब्द यह परिभाषित न करे कि इसके बाद का मेरा जीवन कैसा होगा”. बता दें, साल 2018 में कैंसर का पता चलने के बाद सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre Cancer) इलाज के लिए न्यूयॉर्क चली गई थीं. इलाज के बाद वे दिसंबर 2018 में मुंबई लौट आई थीं.

अपनी पोस्ट में सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre Instagram) ने एक तब की और एक आज की फोटो का कोलाज शेयर किया है. इसमें एक फोटो तब की है, जब वे कीमोथेरेपी से गुजर रही थीं. सोनाली ने अपने कैप्शन में आगे लिखा है कि, “आप अपनी पसंद की जिंदगी जीते हैं. यात्रा वही है, जो आप इसे बनाते हैं..इसलिए याद रखें कि एक दिन में समय निकालें और धूप लें”.

सोनाली बेंद्रे ने लिखा है कि आपकी यात्रा कठिन होने वाली है, लेकिन इसे उम्मीद के साथ लड़ने की कोशिश करें. वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) आखिरी बार टीवी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में जज के रूप में नजर आई थीं.



Adblock test (Why?)


सोनाली बेंद्रे ने कैंसर सर्वाइवर्स डे पर शेयर की पोस्ट, बोलीं- आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो.. - NDTV India
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...