Rechercher dans ce blog

Monday, June 7, 2021

सिद्धार्थ शुक्ला और माधुरी दीक्षित का जबरदस्त रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, देखकर चौंक गए फैंस - Hindustan

छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता और बिग बॉस सीजन 13 के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। वहीं हाल ही में एक बार फिर से सिद्धार्थ कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तहलका मचा रहा है, जिसमें वो एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ और माधुरी के इस वीडियो ने फैंस को चौंका दिया है।

सिद्धार्थ और माधुरी का रोमांटिक अंदाज

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है माधुरी दीक्षित शिकायतें कर रही हैं। वहीं, उनकी शिकायतों का जवाब देते हुए सिद्धार्थ पीछे से आते हैं और एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं। इन दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड वायरल हो रहा है। ये वीडियो डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' सीजन 3 का है, जहां सिद्धार्थ अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने माधुरी के साथ 'तेरा नाम लिया... तुझे याद किया' गाने पर परफॉर्मेंस दी।

शहनाज गिल का कमेंट

सिद्धार्थ और माधुरी का ये वीडियो देखकर फैंस हैरान रह गए हैं और दोनों के एक्ट की जमकर तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ के इस वीडियो पर शहनाज गिल की प्रतिक्रिया ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए शहनाज ने 'Wow' लिखा है। 

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


सिद्धार्थ शुक्ला और माधुरी दीक्षित का जबरदस्त रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, देखकर चौंक गए फैंस - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...