Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 23, 2021

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'नट्टू काका' हुआ कैंसर, - Hindustan

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में 'नट्टू काका'  का रोल निभा कर घर-घर में फेमस हुए 77 साल के एक्टर घनश्याम नायक को कैंसर है। उनके इस गंभीर बीमारी की जानकारी उन्हें अप्रैल महीने में मिली थी। उनका इलाज चल रहा है। एक्टर के कैंसर के बारें में जानकारी उनके बेटे ने दी है। हालांकि अब एक इंटरव्यू के दौरान 'नट्टू काका' ने अपने हेल्थ की जानकारी देते कहा कि कई बार कीमोथेरेपी से गुजरने के बाद अब वह पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं और जल्द काम करना शुरू करना चाहते हैं।

बेटे ने दी एक्टर के कैंसर होने की जानकारी

दैनिक भास्कर संग बात करते हुए घनश्याम  नायक  के बेटे विकास ने बताता,  तीन महीने पहले मेरे पिता ( घनश्याम  नायक ) के गले में कुछ स्पॉटस दिखे थे, जिसके बाद अब उन्होंने आगे का उपचार शुरू कराने का फैसला किया है। घनश्याम के बेटे ने बताया कि अप्रैल महीने में गले की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग कराई गई थी, जिससे बीमारी का पता लगा था। उन्हें इन स्पॉट्स की वजह से कोई तकलीफ नहीं थी। रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल घनश्याम नायक के गले का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें 8 गांठें निकली गई थीं। इसके बाद एक्टर ने शो से ब्रेक ले लिया था। 

टीवी पर जल्द वापसी करेंगे घनश्याम

ई-टाइम्स संग बातचीत में घनश्याम नायक अपने हेल्थ का अपडेट बताया है। उन्होंने कहा "पीछले कई दिनों से मेरा कैंसर का इलाज चल रहा है और उम्मीद करता हूं कि सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। मुंबई में जल्द शूटिंग शुरू हो तो काम पर वापसी करूं। इसके लिए मैं एक्साइटेड हूं। व्यूअर्स कल मुझे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड में देखेंगे। यह एक काफी स्पेशल एपिसोड है और मुझे पूरी उम्मीद है कि लोगों को मेरा काम हमेशा की तरह पसंद आएगा।

अभी भी चल रहा है कैंसर का इलाज

घनश्याम ने आगे कहा कि कीमोथेरेपी महीने में एक बार होती है। डॉक्टर्स का कहना है कि मैं काम कर सकता हूं और इसमें किसी भी तरह की समस्या नहीं है। मैं बस पॉजिटिविटी फीलिंग के साथ पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और हेल्दी भी हूं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। 
 

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'नट्टू काका' हुआ कैंसर, - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...