Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 23, 2021

जब नशे की हालत में बाजीगर के सेट पर शाहरुख खान ने काजोल के साथ की थी ऐसी हरकत, सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया किस्सा - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

काजोल और शाहरुख की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद भी आई। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन तो हिट है ही ऑफस्क्रीन भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘बाज़ीगर’ के सेट पर हुई थी।

नई दिल्ली, जेएनएन। सपुरस्टार शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की उन फेमस जोड़ियों में शामिल हैं जिन्हें आप भी उनके फैंस एक साथ पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। दोनों एक साथ कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं। काजोल और शाहरुख की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद भी आई। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन तो हिट है ही ऑफस्क्रीन भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘बाज़ीगर’ के सेट पर हुई थी। पहली ही मुलाकात में काजोल को शाहरुख का नेचर काफी खराब लगाथा। इसका एक किस्सा काजोल ने अपने इंटरव्यू में भी याद किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

काजोल ने हाल ही में ‘ScoopWhoop’ को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'बाजीगर' को लेकर कई सारी बातें शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान संग अपनी पहली मुलकात का भी जिक्र किया। काजोल ने बताया, 'नए साल के जश्न के बाद फिल्म की शूटिंग 1 जनवरी को रख दी गई थी। जब मैं फिल्म 'बाजीगर' के सेट पर पहुंची तो सभी ने काला चश्मा लगा रखा था। शाहरुख खान भी वहां मौजूद थे। इस दौरान शाहरुख काफी नशे में थे। रात को सब पार्टी के बाद आए थे। मैं हमेशा की तरह सिर्फ बोल रही थी। मैं उस वक्त काफी तेजी से बात कर रही थी और मुझे टोकने की हिम्मत किसी में नहीं थी। हमें एक सीन शूट करना था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल ने आगे बताया, 'फिल्म 'बाजीगर' में एक्टर दिलीप ताहिल ने हमारे पिता का किरदार निभाया था तो हमें वो सीन शूट करना था जिसमें हम टेबल के सामने बैठे हैं। सीन में दिलीप ताहिल और मुझे दोनों को ही इस सीन में थोड़ा परेशान दिखना था। वहीं हमें डायलॉग बोलना था तो मैंने शाहरुख को कहा कि तुम्हारा डायलॉग है बोलो। फाइनली वो मुझे चीखते हुए कहते हैं- शटअप प्लीज़। इसके बाद मैंने कहा ये तो बहुत रूड हैं। बस यहीं से हम दोनों की दोस्ती शुरू हुई तो शाहरुख ने कभी बात करना ही बंद नहीं किया।'

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


जब नशे की हालत में बाजीगर के सेट पर शाहरुख खान ने काजोल के साथ की थी ऐसी हरकत, सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया किस्सा - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...