Rechercher dans ce blog

Tuesday, June 8, 2021

किसान आंदोलन के समर्थन का खामियाजा: किसान आंदोलन के समर्थक रहे पंजाबी सिंगर जैजी बी का ट्विटर अकाउंट हुआ जि... - Dainik Bhaskar

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिसंबर में इंडियन-कैनेडियन सिंगर जैजी बी सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे, किसान आंदोलन के समर्थन में। जैजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी आंदोलन कर रहे किसानों के सपोर्ट में कई पोस्ट किए थे। ट्विटर ने 4 अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए हैं। भारत सरकार की ओर से की गई रिक्वेस्ट और नए आईटी नियमों के पालन में देरी को लेकर हो रही आलोचना के बीच ट्विटर ने यह कदम उठाया है।

लुमेन डेटाबेस से मिली जानकारी के अनुसार, जैजीबी, कलाकार एल-फ्रेश द लायन और दो अन्य लोगों के अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया है।

जैजी बी ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
खुद जैजी बी ने भारत में अपने ट्विटर अकाउंट पर बैन लगाने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में उनके अकाउंट पर बैन लगाने की जानकारी दी गई है। इस स्क्रीनशॉट के साथ जैजी बी ने कैप्शन में लिखा- मैं हमेशा लोगों के अधिकार के लिए खड़ा होता रहूंगा।

भारत में ही बैन हैं अकाउंट्स फरवरी में भी लिया था एक्शन
गौरतलब है कि ये चारों अकाउंट सिर्फ भारत में ही ब्लॉक हैं। यानी बैन किए गए यूजर गैर-भारतीय आईपी एड्रेस से इन अकाउंट्स को एक्सेस किया जा सकता है। इसके पहले फरवरी में भी करीब 250 अकाउंट कुछ घंटों के लिए ब्लॉक हुए थे।

इस मामले पर ट्विटर ने लिखा- अगर हमें एक अध‍िकृत इकाई से वैध और उच‍ित दायरे का अनुरोध मिलता है तो समय-समय पर किसी विशेष देश में कुछ कंटेंट के एक्सेस पर रोक लगाना जरूरी है। इस तरह का बैन उस खास क्षेत्राध‍िकार तक सीमित होगा जिसने वैध कानूनी मांग जारी की है, या जहां ये कंटेंट स्थानीय कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


किसान आंदोलन के समर्थन का खामियाजा: किसान आंदोलन के समर्थक रहे पंजाबी सिंगर जैजी बी का ट्विटर अकाउंट हुआ जि... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...