Rechercher dans ce blog

Tuesday, June 22, 2021

किस्सा: अमिताभ बच्चन ने 'दीवार' से शेयर किया अपना 'नॉटेड शर्ट' लुक, बोले-टेलर की गलती के कारण गांठ बांध कर ... - Dainik Bhaskar

17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 70 के दशक में अपने फैंस के लिए स्टाइल आइकन थे। अब हाल ही में अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'दीवार' से अपने लुक का एक फोटो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि टेलर की गलती के कारण फिल्म में उन्हें 'नॉटेड शर्ट' लुक रखना पड़ा था।

अमिताभ बच्चन ने 'दीवार' से अपने 'नॉटेड शर्ट' लुक का फोटो शेयर कर लिखा, "वे भी क्या दिन हुआ करते थे मेरे दोस्‍तों.... और गांठ वाली शर्ट। इसकी एक कहानी है। शूट का पहला दिन। शॉट रेडी, कैमरा रोल होने के लिए तैयार और पता चला कि टेलर ने शर्ट काफी लंबी बना दी है- घुटनों के नीचे तक। डायरेक्‍टर दूसरी शर्ट का या एक्‍टर को रिप्‍लेस करने का इंतजार नहीं कर सकते थे, इसलिए गांठ बांध कर शर्ट पहननी पड़ी थी।"

अमिताभ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अमिताभ ने 'दीवार' से अपने लुक की जो फोटो शेयर की है, उसमें वे नीले रंग की शर्ट और व्हाइट पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा शशि कपूर, परवीन बाबी और नीतू सिंह जैसे दिग्गज एक्‍टर्स भी नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ जल्द ही 'गुडबाय', 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रहास्‍त्र' जैसी फिल्‍मों में दिखाई देने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


किस्सा: अमिताभ बच्चन ने 'दीवार' से शेयर किया अपना 'नॉटेड शर्ट' लुक, बोले-टेलर की गलती के कारण गांठ बांध कर ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...