Rechercher dans ce blog

Thursday, June 24, 2021

बॉलीवुड ब्रीफ: 'बिग बॉस 15' में बतौर कंटेस्टेंट दिख सकती हैं रिया चक्रवर्ती, ऋतिक रोशन ने किया 'कृष' फ्रेंच... - Dainik Bhaskar

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से विवादों में घिरीं रिया चक्रवर्ती कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 15वें सीजन में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस शो के जरिए रिया को अपनी कहानी लोगों के सामने रखने का मौका मिल सकता है। रिया के अलावा 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभा चुकीं दिशा वाकाणी भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट दिख सकती हैं। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स, रिया चक्रवर्ती या दिशा वाकाणी की ओर से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

2. अक्षय कुमार ने रिलीज किया 'फिलहाल 2- मोहब्बत' का पोस्टर
अक्षय कुमार ने अपकमिंग सॉन्ग 'फिलहाल 2' का पोस्टर लॉन्च कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए लिखा, "और दर्द लगातार....अगर 'फिलहाल' ने आपके दिल को छुआ था तो 'फिलहाल 2- मोहब्बत' आपकी आत्मा को छुएगा। यहां फर्स्ट लुक है। 30 जून को टीजर रिलीज हो रहा है।" कृति सेनन की बहन नूपुर और अक्षय कुमार पर फिल्माए गए इस गाने का पहला पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट को म्यूजिक और आवाज बी. प्राक ने दी है और इसके बोल जानी ने ही लिखे हैं। गाने के डायरेक्टर अरविंद्र खेरा हैं।

3. ऋतिक ने किया 'कृष 4' का आधिकारिक एलान
ऋतिक रोशन ने अपनी 'कृष' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म का आधिकारिक एलान कर दिया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'कृष' के 15 साल (23 जून को) होने का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "अतीत बीत चुका है। अब देखते हैं कि भविष्य क्या लेकर आता है। कृष 4।" 'कृष' बॉलीवुड की सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक है। करीब डेढ़-दो साल पहले ऐसी खबर आई थी कि मेकर्स जल्दी ही इसे फ्लोर पर लाएंगे और क्रिसमस 2020 पर इसे रिलीज करेंगे। हालांकि, निर्माता राकेश रोशन ने खुलासा किया कि कई परिस्थितियों के चलते फिल्म पोस्टपोन हो गई। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था, जिसकी वजह से फिल्म डिले हुई। 'कृष' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2003 में 'कोई मिल गया' के साथ हुई थी। इसके बाद इसकी दो अन्य फिल्में 'कृष' (2006) और 'कृष 3' (2013) रिलीज हो चुकी हैं।

4. 'इनसाइड एज 3' को फिर से शूट करने की खबरों पर ऋचा का रिएक्शन
वेब सीरीज 'इनसाइड एज 3' के फिर से शूट किए जाने की खबरों पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक बातचीत में कहा, "मुझे इसकी रीडिंग के बारे में भी याद नहीं। मैंने हाल ही में शो के लिए अपनी डबिंग पूरी की है। इसलिए जब मैं खुद सेट पर काम कर रही हूं तो अफवाहों पर ध्यान क्यों दूं? मैं गलत तरीके से नहीं बोल रही हूं। लेकिन कभी-कभी पत्रकारों को गॉसिप्स बनाने के लिए फेक सूत्रों से मिली जानकारी की जरूरत होती है। कभी-कभी मीडिया आउटलेट्स ऐसे लोगों की बातों पर भरोसा कर सकते हैं, जो सेट पर मौजूद तो होते हैं, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं होती।" हाल ही खबर आई थी कि 'इनसाइड एज' के सीजन 3 को फिर से बनाने की तैयारी चल रही है क्योंकि अमेजन प्राइम इंडिया को मेकर्स द्वारा बनाया हुआ कंटेट पंसद नहीं आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन में इंडिया-पाक एंगल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर सकता है।

5. सुभाष घई ने मुहूर्त पूजा के साथ शुरू की '36 फार्म हाउस' की शूटिंग
फिल्ममेकर सुभाष घई ने गुरुवार को अपनी नई कॉमेडी ड्रामा फिल्म '36 फार्म हाउस' लॉन्च की। लोनावला स्थित फिल्म के सेट पर मुहूर्त की पूजन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। सेरेमनी में टीम के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इनमें एक्ट्रेस माधुरी भाटिया क्लैपबोर्ड संभाले नजर आईं। 'चाल जीवी लाइए' और 'कैरी ऑन केसर' जैसी गुजराती फिल्मों के डायरेक्टर विपुल मेहता ने नारियल तोड़ा। सुभाष घई ने जनवरी में फिल्म का एलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, "हमें अपनी नई फिल्म '36 फार्म हाउस' का एलान करते हुए गर्व हो रहा है। मुक्ता आर्ट्स और जी स्टूडियो के एसोसिएशन में बन रही इस फिल्म को गुजराती सिनेमा की सबसे बिगेस्ट ग्रॉसर और सिनेमाघरों में 75 सप्ताह तक चली ड्रामा 'चाल जीवी लाइए' के डायरेक्टर विपुल मेहता निर्देशित करेंगे।"

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


बॉलीवुड ब्रीफ: 'बिग बॉस 15' में बतौर कंटेस्टेंट दिख सकती हैं रिया चक्रवर्ती, ऋतिक रोशन ने किया 'कृष' फ्रेंच... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...