Rechercher dans ce blog

Saturday, May 8, 2021

संभावना सेठ के पिता का निधन, कोरोना से जूझते हुए आया कार्डियक अरेस्ट - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना काल लोगों के लिए वाकई काल के समान है। कई लोगों ने अपने करीबी लोगों को इस समय में खो दिया है। वहीं अब भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री संभावना सेठ के ऊपर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संभावना के पिता का निधन हो गया है। संभावना के पिता बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसकी सूचना अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जिसके बाद आज शाम उनके पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

इसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की गई है। संभावना सेठ के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में लिखा है, 'आज शाम 5.37 बजे संभावना ने कोविड 19 के बाद दिल का दौरा पड़ने से अपने पिता को खो दिया। कृपया उनको अपनी प्रार्थनाओं में जगह देना।'

इस पोस्ट के नीचे संभावना के पति अविनाश का नाम लिखा है। जिससे जाहिर है कि ये पोस्ट उनके पति ने की है। संभावना के इस पोस्ट पर उनके फैंस और दोस्त दुख व्यक्त कर रहे हैं। लोग इस पोस्ट पर संभावना के पिता की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही अभिनेत्री और उनके परिवार को संबल दे रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों संभावना सेठ के पिता भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद अभिनेत्री ने पिता के लिए अस्पताल में बेड की गुहार लगाई थी। संभावना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि, 'दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में बेड दिलाने में कोई मेरी मदद कर सकता है। यह मेरे घर के नजदीक है। मेरे पिता कोरोना पोजिटिव हैं और उन्हें बेड की जरूरत है। वो इस समय मेरे भाई के साथ हॉस्पिटल के बाहर बेड के लिए इंतजार कर रहे हैं।'

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की ट्रांसफॉर्मेशन फोटो, बोलीं- 'घर पर रहना अब हॉबी बन गया है'

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021

Adblock test (Why?)


संभावना सेठ के पिता का निधन, कोरोना से जूझते हुए आया कार्डियक अरेस्ट - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...