Rechercher dans ce blog

Thursday, April 22, 2021

Taimur Ali Khan अपने पिता Saif Ali Khan के साथ खेती करते हुए आए नज़र, Kareena ने शेयर की फोटो - ABP News

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपने फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. वैसे तो करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर आपको उनके बच्चों के साथ और पति सैफ अली खान से जुड़ी कई पोस्ट देखने को मिल जाएगी. हाल ही में करीना ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान और उनके पति सैफ अली खान दिखाई दे रहे हैं. ये फोटो करीना ने 1 घंटे पहले शेयर की और अभी तक इस फोटो को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.



आपको बता दें, 22 अप्रैल को यानी आज के दिन अर्थ डे (Earth Day) मनाया जाता है. इस खास दिन को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है. इसी दिन को मनाते हुए सेलेब्स अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच करीना कपूर खान ने भी इस से जुड़ी एक फोटो शेयर की हैं. फोटो में सैफ अली खान और तैमूर खेत में काम करते दिखाई दे रहे हैं. फोटो में तैमूर के हाथ में खुरपी लिए नज़र आ रहे हैं. वहीं सैफ अली खान के हाथ में फावड़ा है.

दूसरी फोटो में तैमूर अली खान एक पेड़ पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. फोटो को शेयर करने के साथ करीना कपूर खान ने लिखा कि, 'अधिक पौधे लगाएं. वर्ल्ड अर्थ डे के खास मौके पर पेड़ों को संरंक्षित करें और नए पौधे लगाएं.'

Let's block ads! (Why?)


Taimur Ali Khan अपने पिता Saif Ali Khan के साथ खेती करते हुए आए नज़र, Kareena ने शेयर की फोटो - ABP News
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...