Rechercher dans ce blog

Thursday, April 22, 2021

Radhe से पहले भी Salman Khan ने दिए किसिंग सीन, इन फिल्मों में चला था रोमांस का जादू - Zee News Hindi

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) की बेहद चर्चित फिल्म 'राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई' का ट्रेलर (Radhe Your Most Wanted Bhai Trailer) रिलीज हो गया है. एक बार फिर सलमान धांसू अंदाज में लोगों को अपना दीवाना बनाने आ गए हैं. इस ट्रेलर में सलमान दिशा पाटनी को किस करते नजर आ रहे हैं. उनके किसिंग सीन के खूब चर्चे हैं. वैसे बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान किसिंग सीन कर रहे हों. इससे पहले भी सलमान ने कई फिल्मों में किसिंग सीन दिए हैं. 

सलमान करते है किसिंग सीन से परहेज

वैसे सलमान खान (Salman Khan) ऐसे सीन से बचते हैं. कपिल शर्मा के शो पर उन्होंने बताया था कि बचपन में जब वे भाई-बहन साथ में हॉलीवुड फिल्में देखते थे और ऐसे में पेरेंट्स के सामने किसिंग सीन या इंटिमेट सीन आ जाने पर उन्हें अजीब लगता था. वहीं अरबाज ने मजाक में कहा था कि ऑफ-स्क्रीन इतने किस कर लेते हैं कि पर्दे पर जरूरत नहीं पड़ती.

इन फिल्मों में किया था किसिंग सीन

सलमान खान (Salman Khan) ने 'जुड़वां', 'टाइगर जिंदा है', 'मैरीगोल्ड' और 'हम दिल दे चुके सनम' में किसिंग सीन दिए हैं. इन सीन्स में जैसा पर्दे पर दिख रहा वैसा असल में नहीं हुआ है. दरअसल, 'राधे' की तरह ही सभी फिल्मों में ट्रिक के साथ सीन फिल्माए गए हैं. 

सिनेमाघर और ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' (Radhe Your Most Wanted Bhai Trailer)को लेकर एक बड़ा  ऐलान किया है. राधे, ईद यानी 13 मई को सिनेमाघरों के साथ जीप्लेक्स और जी5 पर भी रिलीज की जाएगी, जहां यह Pay Per View के आधार पर उपलब्ध रहेगी, यानी फिल्म देखने के लिए दर्शकों को एक निश्चित राशि चुकानी होगी.

VIDEO

ये भी पढ़ें: क्या Salman ने तोड़ दिया No Kiss Rule? दिशा के साथ रोमांटिक होते दिखे दबंग खान  

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Let's block ads! (Why?)


Radhe से पहले भी Salman Khan ने दिए किसिंग सीन, इन फिल्मों में चला था रोमांस का जादू - Zee News Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...