Rechercher dans ce blog

Wednesday, April 21, 2021

पिता के निधन के बाद मुंबई लौटीं हिना खान की फोटो के लिए पीछे पड़े पैपराजी, विकास गुप्ता ने लगाई क्लास - News18 हिंदी

(photo credit: instagram/@voompla)

(photo credit: instagram/@voompla)

हिना खान (Hina Khan) मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं, कुछ पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और यह बात बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को बिलकुल पसंद नहीं आई है. विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने मुंबई एयरपोर्ट पर हिना खान का पीछा कर रहे पैपराजी की क्लास लगाई है.

  • Share this:
मुंबईः टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के पिता का बीते मंगलवार को कार्डिअक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. हिना खान इन दिनों अपने काम के चलते में कश्मीर में थीं, उन्हें जैसे ही अपने पिता के निधन की खबर (Hina Khan's father died) मिली वह फॉरन मुंबई की ओर रवाना हो गईं. हिना खान और उनके परिवार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.

वहीं जैसे ही हिना मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं, कुछ पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और यह बात बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को बिलकुल पसंद नहीं आई है. विकास गुप्ता ने मुंबई एयरपोर्ट पर हिना खान का पीछा कर रहे पैपराजी की क्लास लगाई है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें हिना बार-बार पैपराजी से उन्हें जाने देने के लिए कहती नजर आ रही थीं. मास्क और चश्मा लगाए हिना पूरी कोशिश में जुटी थीं कि वह कैमरा को फेस किए बिना जल्द से जल्द अपने घर पहुंचें.

कुछ कैमरा लगातार उनका पीछा कर रहे थे. जिस पर हिना कहती हैं - 'कृप्या मुझे जाने दैं.' वह जैसे ही अपनी कार में बैठीं, उन्होंने अपना पूरा चेहरा ढंक लिया. वहीं कार में दो और अन्य लोग उनके साथ नजर आए. लेकिन, इस दौरान भी कैमरामैन लगातार उनकी तस्वीरें लेने में व्यस्त थे.


ये भी पढ़ेंः हिना खान के पिता का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, मुंबई के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस
वीडियो शेयर करते हुए विकास गुप्ता ने लिखा- 'किसी ने अपने पिता को खो दिया और वह आपसे लगातार उन्हें उनके परिवार के पास जाने देने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं. लेकिन, इसके बाद भी कोई लगातार चिल्ला रहा है 'फेस पे लाइट मार' और पैपराजी उसे रोक भी नहीं रहे हैं. हिना खान संग दिखाई गई असवेंदनशीलता से बेहद निराश हूं. रेस्ट इन पीस अंकल.'

Let's block ads! (Why?)


पिता के निधन के बाद मुंबई लौटीं हिना खान की फोटो के लिए पीछे पड़े पैपराजी, विकास गुप्ता ने लगाई क्लास - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...