Rechercher dans ce blog

Saturday, April 24, 2021

Neha Kakkar-Rohanpreet Singh की शादी को पूरे हुए 6 महीने, फोटो शेयर कर लिखी ये बात - ABP News

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह आज अपनी छह महीने की सालगिरह मना रहे हैं. दोनों ने पिछले साल 24 अक्टूबर को शादी की थी. शनिवार को नेहा कक्कड़ ने अपनी और रोहनप्रीत की प्यार भरी तस्वीरों को साझा किया और उन्होंने फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में अपने पति को ‘सबसे अच्छा पति’ कहा.  फोटो को देखने के बाद ये लगता है कि दोनों की ये फोटो सर्दियों की है. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे है.



नेहा कक्कड़ ने फोटो शेयर करने के साथ नोट में लिखा, ‘हर एक दिन वो मेरा दिल जीत लेता है. वो मुझसे और भी ज्यादा प्यार करने लगता है. रोज वो कहते है कि वो मुझे उससे ज्यादा प्यार करते है, लेकिन मैं कहती हूं कि मैं उनसे प्यार करती हूं. रोहनप्रीत तुम सच में अब तक के सबसे अच्छे पति हो. मैं सच में भाग्यशाली हूं. 6 महीने शादी को पूरे होने पर शुभकामनाएं, मेरी लाइफ.’

नेहा कक्कड़ के इस रोमांटिक पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही कई सितारों ने भी नेहा के पोस्ट पर कमेंट किया है. सेलेब्स और फैंस के अलावा रोहनप्रीत ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया. रोहनप्रीत ने लिखा, 'आई लव यू मेरी पत्नी.' इसके साथ ही रोहनप्रीत ने दिल के इमोजी भी बनाए हैं.

Let's block ads! (Why?)


Neha Kakkar-Rohanpreet Singh की शादी को पूरे हुए 6 महीने, फोटो शेयर कर लिखी ये बात - ABP News
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...