Rechercher dans ce blog

Tuesday, April 20, 2021

सुशांत पर बन रही फिल्म पर रोक लगाने की मांग, पिता की याचिका पर दिल्ली HC ने भेजा नोटिस - Aaj Tak

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'न्याय' पर रोक लगाने वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल हुई है. यह याचिका सुशांत के पिता ने दाखिल की है. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है.  

ये है फिल्म की कास्ट 

सुशांत पर बनी इस फिल्म का नाम न्याय द जस्टिस रखा गया है. हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ है जिसमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी दिखीं. फिल्म में सुशांत के किरदार का नाम महेंद्र है और इस रोल के लिए जुबेर के खान को कास्ट किया गया है. फिल्म में रिया को उर्वशी का नाम दिया है और इस रोल में श्रेया शुक्ला को देखा जा सकता है.

फ‍िल्म में ये एक्टर्स भी शाम‍िल 

टीजर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि एक एक्टर आत्महत्या कर लेता है और उसके बाद कैसे जांच एजेंसियां इस भंवर जाल में फंस जाती हैं कि ये सुसाइड है या आत्महत्या? न्याय के टीजर में अमन वर्मा, असरानी और शक्ति कपूर को भी अहम रोल दिया गया है.

 

निर्माताओं की दलील- सुशांत केस पब्ल‍िक डोमेन में 

दिलीप गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर काफी बवाल भी मचा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने के लिए सुशांत के पर‍िवार से किसी तरह की इजाजत नहीं ली गई है. वहीं फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि सुशांत का केस पब्ल‍िक डोमेन में है इसल‍िए इजाजत का कोई सवाल नहीं उठता. फिलहाल, टीजर रिलीज के बाद सुशांत के पर‍िवार बेहद नाराज हैं. 

Let's block ads! (Why?)


सुशांत पर बन रही फिल्म पर रोक लगाने की मांग, पिता की याचिका पर दिल्ली HC ने भेजा नोटिस - Aaj Tak
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...