Rechercher dans ce blog

Saturday, April 24, 2021

खुलासा: नुसरत भरूचा बोलीं-'प्यार का पंचनामा' के बाद बन गई थी निगेटिव इमेज, लोग मुझसे नफरत करने लगे थे; तब म... - Dainik Bhaskar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को 'प्यार का पंचनामा' फिल्म सीरीज से काफी फेम मिला था। हालांकि, उनका कहना है कि इस फिल्म के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा था। तब लोग उनसे नफरत भी करने लगे थे, जिसके कारण उन्हें काफी हर्ट हुआ था। नुसरत ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही है। साथ ही उन्होंने लोगों के ऐसा करने के पीछे का कारण भी बताया।

लोग मानने लगे थे कि मैं रियल लाइफ में भी निगेटिव लड़की हूं
नुसरत भरूचा ने इंटरव्यू में कहा, " 'प्यार का पंचनामा' 1 और 2 के बाद लोग मुझसे नफरत करने लगे थे। ऐसा इसलिए था, क्योंकि लोग मानने लगे थे कि जैसा कैरेक्टर मैंने फिल्म में प्ले किया है, मैं रियल लाइफ में भी वैसी ही डोमिनेटिंग लड़की हूं। क्योंकि मैंने फिल्म में उस भूमिका को बहुत अच्छी तरह से निभाया था। तब लोगों ने मेरे टैलेंट को नजरअंदाज कर सिर्फ मेरी इमेज और मेरे किरदार का आकलंन किया। जिसके कारण मुझे बहुत ज्यादा हर्ट हुआ था।"

इमेज तोड़ना किसी के लिए भी सबसे चैलेंजिंग काम होता है
नुसरत भरूचा ने आगे कहा, "लोग मेरे बारे में यह कहने लगे थे कि नहीं ये टैलेंट नहीं है, ये लड़की रियल लाइफ में भी ऐसी ही है और इस वजह से ऐसे ही रोल करती है। तब मैं यह सोचती थी के क्या लोग यह नहीं समझ सकते हैं कि एक थॉट, प्रोसेस और स्किल्स हो सकता है, जो मुझे फिल्म में इस्तेमाल करना था।" वह आगे कहती हैं कि इमेज तोड़ना किसी के लिए भी सबसे चैलेंजिंग काम होता है।

फिल्म में प्ले किया था कंट्रोलिंग और सेल्फ डिपेंडेंट लड़की का रोल
डायरेक्टर लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में नुसरत के अलावा कार्तिक आर्यन दिव्येंदु शर्मा, सोनाली सहगल, इशिता, राज शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में नुसरत ने कंट्रोलिंग और डोमिनेटिंग गर्लफ्रेंड की निगेटिव भूमिका निभाई थी। जबकि साल 2015 में इसके सीक्वल 'प्यार का पंचनामा 2' में नुसरत को एक सेल्फ डिपेंडेंट लड़की की भूमिका में देखा गया, जो अपने मेल फ्रेंड के काफी क्लोज होती हैं और उस वजह से उनका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो जाता है।

'ड्रीम गर्ल' और 'छलांग' में पॉजिटिव रोल में नजर आई थीं नुसरत
'प्यार का पंचनामा' के बाद नुसरत ने साल 2018 में रिलीज हुई 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में भी ग्रे शेड कैरेक्टर प्ले किया था। हालांकि 'ड्रीम गर्ल' और 'छलांग' में पॉजिटिव रोल प्ले कर नुसरत ने अब निगेटिव किरदार निभाने से दूरी बना ली है। नुसरत ने करीब 14 साल पहले फिल्म 'जय संतोषी मां' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वे हाल ही में वेब सीरीज 'खिलौना' में नजर आई थीं। नुसरत की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे 'रामसेतु', 'छोरी', 'जनहित में जारी' और 'हुड़दंग' में दिखाई देंगी।

खबरें और भी हैं...

Let's block ads! (Why?)


खुलासा: नुसरत भरूचा बोलीं-'प्यार का पंचनामा' के बाद बन गई थी निगेटिव इमेज, लोग मुझसे नफरत करने लगे थे; तब म... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...