Rechercher dans ce blog

Sunday, April 25, 2021

Arijit Singh ने जब सलमान खान को दिया था पलटकर जवाब, करियर पर मंडराने लगा था खतरा, पढ़ें पूरी खबर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएनl अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन हैl वह 34 वर्ष के हो गए हैंl अरिजीत सिंह ने कई फिल्मों में शानदार गाने गाए हैंl हालांकि उनका जीवन भी काफी चुनौतियों से भरा रहा हैl एक बार अरिजीत सिंह सलमान खान से भिड़ गए थेl मीडिया की खबरों के अनुसार इसके चलते सलमान खान नाराज हो गए थे और उन्होंने अरिजीत सिंह का करियर भी खत्म करने का प्रयास किया थाl

दरअसल अरिजीत सिंह को जब भी अवार्ड मिलता था, वह स्लीपर और कैजुअल शर्ट पहनकर लेने पहुंच जाते थेl एक बार उन्हें सलमान खान के हाथों पुरस्कार मिलना था और अरिजीत सिंह सलमान खान के सामने भी चप्पल और कैजुअल शर्ट पहनकर मंच पर पहुंच गए थेl सलमान खान को अरिजीत सिंह का यह अंदाज पसंद नहीं आया था और उन्होंने उनसे पूछ लिया था, 'क्या आप सो रहे थे?' इसपर अरिजीत ने उत्तर देते हुए कहा था, 'आप लोगों के कारण मैं सो गया थाl' जैसे ही अरिजीत में अपनी बात कही, सलमान खान का इगो हर्ट हो गया और उन्हें बुरा लगाl अरिजीत सिंह को इसके लिए सलमान खान से बाद में माफी भी मांगनी पड़ी थीl

कहा जाता है कि इस वाकये के बाद अरिजीत सिंह को कम गाने मिलने लगेl हालांकि इसके बावजूद अरिजीत सिंह आज फिल्म इंडस्ट्री में बने हुए हैं और उन्होंने लगातार एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने दिए हैंl अरिजीत सिंह की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैl उनका पहला गाना सन 2011 में आया थाl यह फिल्म मर्डर 2 का गाना थाl गाने के बोल 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' थाl इस गाने ने अरिजीत सिंह को स्टार बना दिया थाl

 

View this post on Instagram

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

2005 में अरिजीत सिंह एक म्यूजिक रियलिटी शो पर नजर आए थेl शो में शंकर महादेवन की नजर उनपर पड़ीl अरिजीत सिंह टॉप 5 में पहुंचने के बाद शो से बाहर हो गए थेl हालांकि शंकर महादेवन उनके साथ काम करते रहे और आज अरिजीत सिंह का संगीत जगत में लोहा सभी मानते हैं।

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021

Let's block ads! (Why?)


Arijit Singh ने जब सलमान खान को दिया था पलटकर जवाब, करियर पर मंडराने लगा था खतरा, पढ़ें पूरी खबर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...