नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। इस जोड़ी को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साथ में बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। मंगलवार को यह दोनों अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल साल 2007 को एक-दूसरे से शादी की थी। इन दोनों की शादी ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। शादी के बाद साल 2009 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ओपरा विनफ्रे के शो में नजर आए थे। द ओपरा विनफ्रे शो में पहुंचकर इन दोनों ने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारे खुलासे किए थे। इस दौरान ओपरा विनफ्रे ने अभिषेक बच्चन से पूछा था कि ऐश्वर्या राय ने उन्हें कभी ऑनस्क्रीन किस क्यों नहीं किया है।
\
View this post on Instagram
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
ओपरा विनफ्रे ने अभिषेक बच्चन से कहा था, 'मैं समझती हूं कि आप कैमरे के सामने कभी किस नहीं करते हो।' थोड़ी देर रुकने के बाद, ऐश्वर्या अभिषेक की तरफ झुकी और बोली, "आगे बोलो बेबी" जिसके बाद अभिषेक उनके गाल पर एक किस कर देते हैं। भारत में परदे पर किसिंग सीन की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने ओपरा विनफ्रे बताया था, 'पश्चिम में यह खुले तौर पर होता है। इसको स्वीकार कर लिया जा रहा है या नहीं, इसके बारे में बात नहीं है यह आवश्यक नहीं है।'
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि भारतीय दर्शक ऐसा मानते हैं कि किसिंग सीन आवश्यक होते हैं। अगर हम कोई सीन करते हैं, उदाहरण के लिए, लड़का एक लड़की से मिलता है, वे प्यार में पड़ जाते हैं, पश्चिम में वह एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने के लिए किस करते हैं वह उनका प्यार में हैं, लेकिन भारत में हम एक गाना चलाते हैं। क्या यह दिलचस्प नहीं है? आप अचानक इस अंतरंग पल, पहाड़ों में, गाने और डांस करते हैं। यह काफी दिलचस्प है।'
इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्मों और पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ न कहो', 'उमराव जान', 'धूम 2' और 'रावण' सहित कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का साल 2007 में शादी समारोह अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुआ था। यह एक प्राइवेट समारोह था। शादी के चार साल बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्य को जन्म दिया था। वह अपनी बेटी के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Abhishek Bachchan ने ऑनस्क्रीन कभी नहीं किया पत्नी ऐश्वर्या राय को KISS, सवाल पूछे जाने पर एक्टर ने दिया था ये जवाब - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More


No comments:
Post a Comment