Rechercher dans ce blog

Wednesday, April 21, 2021

पिता के मौत की खबर सुन मुंबई लौटीं हिना, पैपराजी ने घेरा, हिमांशी खुराना ने लगाई क्लास - Aaj Tak

एक्ट्रेस हिना खान ने मंगलवार को अपने पिता को खो दिया. कार्डियक अरेस्ट से हिना के पिता का निधन हुआ. हिना खान कश्मीर में शूट कर रही थीं, पिता के निधन की खबर मिलने के बाद वो मुंबई लौंटी. इस दौरान की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. वीडियो में हिना खान पैपराजी से बार बार बोल रही हैं प्लीज मुझे जाने दो.

अब एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने हिना के वीडियो को शेयर करते हुए रिएक्ट किया है और पैपराजी को इंसेंस्टिव बिहेवियर के लिए क्लास लगाई है.

हिमांशी खुराना ने किया ये पोस्ट
हिमांशी खुराना ने लिखा- ये देख बहुत दुख हुआ. इंसेंस्टिव पैपराजी. मीडिया को उसके प्रति थोड़ी सी सेंस्टिविटी दिखानी चाहिए, जिसने अभी अपने पिता को खोया. वो बहुत ही विनम्रता से बोल रही थी कि मुझे जाने दो लेकिन फिर भी उन्हें कंटेंट चाहिए. शेमलेस एक्ट. हिना खान के परिवार के प्रति संवेदना.

  
बता दें कि विकास गुप्ता ने भी अपनी निराशा व्यक्त की थी. उन्होंने लिखा था- किसी ने अपने पिता को खोया और वो रिक्वेस्ट कर रही है कि प्लीज उसे जाने दो. लेकिन फिर भी कोई चिल्ला रहा है कि फेस पर लाइट मार और पैपराजी रुक नहीं रहे. बहुत निराश हूं ये देखकर.

हिना खान की बात करें तो वो अपने पिता के काफी करीब थीं. हिना अपने पिता के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती थीं. पिछले साल वो पेरेंट्स के साथ मालदीव्स घूमने गई थीं. तब भी कई फोटोज वायरल हुई थीं.

Let's block ads! (Why?)


पिता के मौत की खबर सुन मुंबई लौटीं हिना, पैपराजी ने घेरा, हिमांशी खुराना ने लगाई क्लास - Aaj Tak
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...