Rechercher dans ce blog

Saturday, April 24, 2021

राधे के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर मीम की बहार, ट्रोल्स बोले- रेस 3 वाला सूट रिपीट किया है - News18 हिंदी

फोटो साभार: @Twitter

फोटो साभार: @Twitter

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का ट्रेलर 22 अप्रैल को (Radhe Trailer) रिलीज कर दिया गया. इसके अलावा ट्विटर पर गुरुवार को मीम्स और जोक्स भी वायरल हो रहे हैं.

  • Share this:
मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई (Radhe Your Most Wanted Bhai Trailer Release)' का ट्रेलर 22 अप्रैल को (Radhe Trailer) रिलीज कर दिया गया. जो दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है. दर्शकों के बीच भाईजान की 'राधे' का कितना बेसब्री से इंतजार हो रहा था, इसका पता इसी से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के बाद ही ये गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में छा गया.

गाने में फैंस लगातार सलमान खान (Salman Khan) की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. इसके अलावा ट्विटर पर गुरुवार को मीम्स और जोक्स भी वायरल हो रहे हैं. एक्शन फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है और सलमान खान ही इसमें लीड एक्टर के रूप में होंगे. कुछ मीम्स में तो फैंस ने अंदाजा भी लगाना शुरू कर दिया है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा ने राधे में फिल्म रेस 3 वाली ही सूट पहना है. एक्टर को फिल्म में ब्लैक पर व्हाइट पिनस्ट्रिप वाला सूट पहने देखा जा सकता है. जबकि सलमान रेस 3 में काफी पतले नजर आ रहे थे और इस फिल्म में उनका थोड़ा वजन बढ़ा हुआ लग रहा है.

बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के अलावा दिशा पाटनी (Disha Patani) भी लीड रोल में हैं. जो फिल्म में उनकी लेडी लव की भूमिका निभाती नजर आएंगी. वहीं रणदीप हुड्डा भी फिल्म में दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं. 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ईद के मौके पर यानी 13 मई को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के जरिए दर्शकों के बीच दस्तक देने को तैयार है.

Let's block ads! (Why?)


राधे के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर मीम की बहार, ट्रोल्स बोले- रेस 3 वाला सूट रिपीट किया है - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...