Rechercher dans ce blog

Friday, March 26, 2021

VIDEO: होली से पहले नेहा कक्कड़ ने की पूल पार्टी, 'तेरा सूट' सॉन्ग पर झूमा परिवार... - लल्लूराम न्यूज़

नई दिल्‍ली। फिल्मी दुनिया की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ होली से पहले  ही पूल पार्टी करती हुई दिख रही है. पूल पार्टी में नेहा और उनका परिवार ‘तेरा सूट’ सॉन्ग पर जमकर डांस कर रहे हैं. नेहा इसको होली से पूल पार्टी बता रही हैं. नेहा ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो हमेशा की तरह धूम मचाती हुई दिख रही हैं. पूरा परिवार डांस करता दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें:  देखे Video कैसे बनाए Pani Puri Cake…

दरअसल, नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीतती रहती हैं.  होली को अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं. कक्कड़ ने होली से पहले ही पूल में होली पार्टी की है. उन्होंने होली पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में टोनी कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह, नेहा कक्कड़ और परिवार के बाकी सदस्य मस्ती कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: कोरोना पॉजीटिव हुए फिल्म निर्माता – निर्देशक प्रेम चंद्राकर, ट्वीट कर दी जानकारी

फैंस खूब कमेंट और शेयर कर रहे

वीडियो में नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और उनका परिवार ‘तेरा सूट’ गाना भी गा रहा है. वीडियो में पूरा परिवार खूब मस्ती और धमाल मचा रहेहैं. कक्कड़ ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है ‘मारूं पिचकारी होके लेफ्ट होके राइट’. होली से पहले परिवार के साथ घर पर ढेर सारी मस्ती’. वीडियो को देखखर फैंस खूब कमेंट और शेयर कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: रायपुर में बना वर्ल्ड रिकार्ड, शिवा मानिकपुरी ने बनाई नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी रंगोली

टोनी कक्कड़ का गाना

वीडियो में जहां एक तरफ डीजे में टोनी कक्कड़ का गाना चल रहा है. वहीं दूसरी ओर नेहा कक्कड़ और उनका परिवार पूल में खूब सारी मस्ती और डांस कर रहे हैं. अब नेहा कक्कड़ के फैंस भी खूब सारा प्यार दे रहे हैं. मजेदार कमेंट कर रहे हैं, जिसे पढ़कर किसी को भी हंसी आ जाए. फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: भूलन द मेज: CM बघेल और राज्यपाल ने नेशनल फिल्म अवार्ड मिलने पर दी बधाई

‘मरजानेया’ सॉन्ग ने लोगों का जीता दिल

बता दें कि नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. कक्कड़ के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह इन दिनों इंडियन आइडल में बतौर जज नजर आ रही हैं. इसके अलावा हाल ही में नेहा कक्कड़ का ‘मरजानेया’ सॉन्ग भी रिलीज हुआ है. सॉन्ग ने फैंस का खूब दिल जीता है. गाने में नेहा कक्कड़ की सिंगिंग ने धमाल मचाकर रख दिया है.

Let's block ads! (Why?)


VIDEO: होली से पहले नेहा कक्कड़ ने की पूल पार्टी, 'तेरा सूट' सॉन्ग पर झूमा परिवार... - लल्लूराम न्यूज़
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...