नीतू कपूर और रणबीर कपूर. (Photo- @viralbhayani/Instagram)
'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के आने वाले एपिसोड में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को याद किया जाएगा. इस एपिसोड में अपनी मां के लिए स्पेशल मैसेज देते उनके दोनों बच्चे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) भी नजर आएंगे.
इस शो के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है. इस वीडियो में रणबीर कपूर अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए कहते हैं, 'मुझे याद है, जब मैं और मेरी बहन छोटे थे तब मॉम ने रिद्धिमा और मुझे क्लासिकल सिंगिंग की क्लास में भर्ती किया था. तो जो हमारे गुरूजी थे, उन्होंने क्लास के बाद मम्मी से कहा, मैं आपकी बेटी को तो सिखा पाउंगा लेकिन जो आपका बेटा है उसे न सुर न ताल की समझ है तो प्लीज उसे आप कंराटे क्लास में डालिए. क्योंकि उनसे तो ये न हो पाई.' ये सुनकर नीतू हंस पड़ती हैं.
वहीं उनकी बेटी रिद्धिमा ने मां की तारीफ में कहा, 'मां आप हमारे परिवार की आयरन लेडी हो. मैं, हम सब आपको प्यार करते हैं.'
बता दें कि एक दिन पहले ही ऋषि कपूर के दोनों बच्चों रणबीर और रिद्धिमा ने पापा की 11वीं प्रेयर मीट पर पूजा की. रिद्धिमा ने अपने भाई के साथ पापा के लिए पूजा करते हुए एक तस्वीर भी साझा की. तस्वीर में रणबीर अपनी बहन के साथ पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं.
(Photo- @riddhimakapoorsahniofficial/Instagram)
बता दें कि ऋषि कपूर कैंसर से जूझ रहे थे. 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली.
रणबीर कपूर ने Video मैसेज में सुनाया मजेदार किस्सा, तो मां नीतू के मुंह से निकला मेरा बच्चा - News18 हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment