सारा अली खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच सारा का एक नया पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि आज उनके पास काम नहीं है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा ने बेहद कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। सारा ने फिल्म 'केरादनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना हुई थी। मूूवी में सारा के अलावा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आए थे। वहीं सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वहीं सारा के इन दिलचस्प पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच सारा अली खान का एक नया पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि आज उनके पास काम नहीं है।
View this post on Instagram
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में वह नाइट सूट में काउच पर लेटकर किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पास कोई काम नहीं हैं। सारा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज कोई काम नहीं था, इसलिए पढ़ने जा रही हूं।' इस फोटो में सारा बेहद ही क्यूट नजर आ रही हैं। फैंस सारा की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में सारा ने अपना एक रॉयल फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आईं थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की नथ ने फैंस का खासा ध्यान खींचा था। सारा ने फोटोशूट के दौरान बहुत ही खूबसूरत सी बीड़ी नथ पहनी हुई थी। इस नथ में मोतियों के साथ मीनाकारी का भी काम किया हुआ था। वहीं इन फोटोज में सारा में नथ ही नहीं बल्कि उनके चेहरे की मासूमियत ने भी फैंस का दिल जीता था। इन फोटोज पर फैंस अपना दिल हार बैठे थे।
View this post on Instagram
फोटोज़ में सारा ने जो लहंगा पहना है वो ब्लैक कलर का था जिसके ऊपर गोल्डन और सफेद कलर की एम्ब्रोइड्री की गई थी। इस गेटअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खोल रखा था। ज्वैलिरी की बात करें तो एक्ट्रेस ने माथे पर टीका और हाथों में चूड़ियां पहन रखी थी।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Sara Ali Khan ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा, बोलीं- आज कोई काम नहीं है, इसलिए... - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:
Post a Comment