Rechercher dans ce blog

Wednesday, March 24, 2021

Neha Kakkar की भाभी बनने वाली है ये टीवी हसीना!! Tony Kakkar संग चोरी छुपे लड़ा रही है इश्क - Bollywood Life हिंदी

Nikki Tamboli and Tony Kakkr dating: भारतीय गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने कुछ दिनों पहले ही रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ शादी रचाई थी, जिस कारण वो अब तक खबरों में बनी हुई हैं। इन दोनों की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं और लगातार कमेंट करते रहते हैं। नेहा कक्कड़ के बाद अब उनके भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) भी घोड़ी चढ़ने के लिए बेकरार दिख रहे हैं। मीडिया में उड़ रही खबरों की मानें तो टोनी कक्कड़ 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) फेम निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) को डेट कर रहे हैं। Also Read - Entertainment News Of The Day: जंगल सफारी पर निकले Salman Khan, उत्तराखंड के सीएम पर भड़कीं Jaya Bachchan

इंडिया फोरम की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, निक्की तम्बोली और टोनी कक्कड़ इंडस्ट्री के नए कपल हैं। इन दोनों के बारे में इंडस्ट्री खूब बातें कर रही है। निक्की तम्बोली ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो बर्थडे पावरी मीत ब्रदर्स के साथ बनाया था, जो सफल रहा। इस म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद वो अपना दूसरा म्यूजिक वीडियो टोनी कक्कड़ के साथ बना रही हैं। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के साथ-साथ निक्की तम्बोली कम्पोजर के गानों पर भी जमकर झूम रही हैं। यहां तक कि निक्की तम्बोली ने टोनी कक्कड़ की तस्वीर पर हाल में कमेंट करते हुए लिखा था, ‘इतने क्यूट क्यों हो ?’

निक्की तम्बोली और टोनी कक्कड़ जिस तरह से साथ में वक्त बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर इश्क जता रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि इनके बीच वाकई कुछ पक रहा है। टोनी कक्कड़ और निक्की तम्बोली कब तक अपने रिश्ते पर जुबान खोलेंगे, यह देखना दिलचस्प रहेगा। Also Read - Nikki Tamboli की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई पॉजिटिव, Bigg Boss 14 की एक्स कंटेस्टेंट ने खुद को किया होम क्वारंटाइन

निक्की तम्बोली के करियर की बात करें तो वो 'बिग बॉस 14' फिनाले में जगह बनाने में कामायब रही थीं। शो खत्म होने के बाद वो लगातार म्यूजिक वीडियोज में बिजी हैं। निक्की तम्बोली जिस तरह से एक्टिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं, उसे देखते हुए लगता है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में भी एंट्री मार लेंगी। Also Read - Entertainment News Of The Day: जल्द ही पापा बनेंगे Aparshakti Khurana, Indian Idol 12 में होगी अनु मलिक की एंट्री

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Let's block ads! (Why?)


Neha Kakkar की भाभी बनने वाली है ये टीवी हसीना!! Tony Kakkar संग चोरी छुपे लड़ा रही है इश्क - Bollywood Life हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...