Rechercher dans ce blog

Tuesday, March 23, 2021

कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार, कांग्रेसी सिंघवी ने पूछा- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी की? - Jansatta

स्टैंड अप कॉमेडियन अतुल खत्री ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें 'मणिकर्णिका' के लिए दिया गया है। मुझे लगा उन्हें जयललिता की बायोपिक के लिए एडवांस में दिया गया है।

Abhishek manu Singhvi, Congress,BJPकांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ( सोर्स – एक्सप्रेस आर्काइव फोटो)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को फिल्म ‘मणकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। हाल के दिनों में लगातार चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री को अवार्ड मिलने पर लोगों की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने ट्वीट किया है कि इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी पुरस्कारों की ?

जाने माने यू-ट्यूबर और स्टैंड अप कॉमेडियन अतुल खत्री ने ट्वीट (@one_by_two) कर कहा कि यह पुरस्कार उन्हें ‘मणिकर्णिका’ के लिए दिया गया है। मुझे लगा उन्हें जयललिता की बायोपिक के लिए एडवांस में दिया गया है। बॉलिवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके ने कहा कि नेशनल अवॉर्ड्स अब एक जोक बन गया है। उन्होंने लिखा कि नेशनल अवॉर्ड्स को अब बीजेपी फिल्म अवॉर्ड्स कहा जाना चाहिए। ये नया भारत है जोकर्स को नेशनल अवॉर्ड्स मिल रहा है और जोकर्स का ग्रुप विनर्स को चुन रहा है।

कंगना के समर्थन में भी लोग ट्वीट कर रहे हैं अलकमार आफताब-ए-हिंद नाम के एक यूजर(@AftabHind) ने अभिषेक सिंघवी को जवाब देते हुए लिखा कि चलो आपकी बात मान लेते है कि इस बार राष्ट्रवादी पुरस्कारों की घोषणा हुई है। क्या ये बहुत बड़ा सुखद परिवर्तन नहीं है की हमने परिवारवादी पुरस्कारों से राष्ट्रवादी पुरस्कार तक की दूरी इतनी तेज़ी से तय किया है ?? राष्ट्रवाद कोई अपराध है क्या? क्रूर जहांगीर को लवर बॉय दिखाना ठीक था?

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण ये अवार्ड समारोह नहीं हो पाया था और न ही कोई फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म मणकर्णिका को कंगना रनौत ने ही डायरेक्ट भी किया था।

कंगना जीत चुकी है चार नेशनल अवार्ड: इससे पहले कंगना रनौत तीन नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं। सबसे पहले साल 2008 में आई फिल्म ‘फैशन’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। 2015 में उन्हें ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था।

Let's block ads! (Why?)


कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार, कांग्रेसी सिंघवी ने पूछा- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी की? - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...