Rechercher dans ce blog

Saturday, March 27, 2021

Dia Mirza और वैभव रेखी शादी के एक महीने बाद हनीमून मनाने पहुंचे मालदीव्स, एक्ट्रेस संग नजर आईं सौतेली बेटी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। म‍िस इंडिया पैसेफ‍िक रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया म‍िर्जा फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। दीया पिछले महीने अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चा में रहीं थीं। दीया ने फेमस ब‍िजनेसमैन वैभव रेखी संग सात फेरे लिए हैं। दीया की ये शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी और शादी से जुड़ी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। शादी के एक महीने बाद दीया अपने हनीमून मालदीव्स में एंजॉय कर रही हैं। हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच दीया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

दीया मिर्जा मालदीव्स से लगातार अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। इसी बीच दीया ने मालदीव्स से कुछ और तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों से पता चला कि दीया मालदीव्स हनीमून पर अकेले नहीं बल्कि उनकी सौतेली बेटी समायरा भी उनके साथ गई हैं।  जिनके साथ दीया मिर्जा ने एक फोटो भी शेयर की है। दोनों की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। दीया के फैंस कमेंट करके उनकी फोटो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दीया ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें खूबसूरत बीच नजर आ रहा है। वहीं दीया के साथ वैभव रेखी की बेटी समायरा नजर आ रही हैं। जहां दीया व्हाइट आउटफिट और हैट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं समायरा ने ब्लैक प्रिंटेड ड्रेस पहन रखी है। दीया ने इस फोटो के लिए पति वैभव रेखी को क्रेडिट भी दिया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

आपको बता दें कि इससे पहले दीया मिर्जा ने मालदीव्स से अपनी कुछ और खास और खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि​ दीया व्हाइट एंड ब्लू कलर के आउटफिट में बेहद ही हॉट दिख रही हैं। ​दीया मिर्जा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बेहद ही खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने ​लिखा, 'हिंद महासागर और अविश्वसनीय लोग। यहां हम निरपेक्ष स्वर्ग में हैं और मेहमान नवाजी की आनंद ले रहे हैं। यहां पर हर पल अब तक उत्तम आनंद रहा है।' 

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


Dia Mirza और वैभव रेखी शादी के एक महीने बाद हनीमून मनाने पहुंचे मालदीव्स, एक्ट्रेस संग नजर आईं सौतेली बेटी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...