Rechercher dans ce blog

Friday, March 26, 2021

बॉलीवुड ब्रीफ: सलमान की 'राधे' साउथ कोरियन टीवी शो से प्रेरित, अगले साल फ्लोर पर आएगी आमिर की 'मोगुल' और वि... - Dainik Bhaskar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 घंटे पहले

सलमान खान स्टारर 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर हर दिन नए दावे सामने आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी साउथ कोरियन टीवी शो 'सनग्लास' से प्रेरित है। 1995 में टेलीकास्ट हुए 'सनग्लास' को 'द ऑवरग्लास' नाम से भी जाना जाता है। यह तीन दोस्तों के ट्रैजिक रिलेशनशिप पर आधारित है, जिनमें एक गैंगस्टर, एक प्रॉसीक्यूटर और एक खूबसूरत लड़की है। बताया जा रहा है कि 'राधे' सीरीज का अधिकारिक अडॉप्शन तो नहीं है, बल्कि इसकी कहानी उसी की टाइमलाइन पर आधारित है। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा की भी अहम भूमिका है।

2. अगले साल फ्लोर पर आएगी गुलशन कुमार की बायोपिक, राइटिंग का काम पूरा हुआ
दिवंगत गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' एक बार फिर चर्चा में हैं, जिसमें आमिर खान लीड रोल करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, गुलशन के बेटे और टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ सकती है। भूषण ने बताया कि आमिर फिलहाल 'लाल सिंह चड्ढा' पर फोकस कर रहे हैं। इसके रिलीज होते ही 'मोगुल' पर काम शुरू किया जाएगा। बकौल भूषण, "एग्जैक्ट तारीख तो मैं नहीं बता सकता, लेकिन फिल्म 2022 में फ्लोर पर आ जाना चाहिए।" भूषण कुमार के मुताबिक, फिल्म की राइटिंग पर काम पूरा हो चुका है। वे इसी साल इसे शुरू करने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह एक साल लेट हो गई।

3. 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक में लीड रोल निभाएंगे ऋतिक, सैफ की भी अहम भूमिका
2017 में रिलीज हुई तमिल सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन इस फिल्म में लीड रोल करने जा रहे हैं। दावा यहां तक किया जा रहा है कि वेधा के किरदार के साथ न्याय करने के लिए ऋतिक पिछले दो महीने से अपनी फिजिक पर काम कर रहे हैं। 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक को ओरिजिनल फिल्म की डायरेक्टर जोड़ी पुष्कर और गायत्री ही निर्देशित कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां फिल्म में ऋतिक गैंगस्टर विक्रम वेधा का किरदार निभाएंगे तो वहीं, सैफ अली खान कॉप की भूमिका में नजर आएंगे।

4. 'तेजस' के लिए जैसलमेर रवाना हुआ कंगना, फिल्म निभाएंगी सिख सोल्जर का किरदार
कंगना रनोट अपकमिंग फिल्म 'तेजस' की शूटिंग के लिए जैसलमेर रवाना हो गई हैं। शुक्रवार को एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, "यह घर की बहुत छोटी ट्रिप थी। अब 'तेजस' के शूट के लिए जैसलमेर रवाना हो रही हूं। हर तरफ बढ़ते कोविड मामलों को देखकर परेशान हूं। सभी की सलामती की दुआ करती हूं। साथ ही 'थलाइवी' के ट्रेलर को प्यार देने के लिए सभी का धन्यवाद।" सर्वेश मेवाड़ा के निर्दशन में बन रही 'तेजस' में कंगना सिख सोल्जर तेजस गिल के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

5. कोरोना महामारी के बीच 'एक विलेन रिटर्न्स' के शूट में व्यस्त जॉन अब्राहम- दिशा पाटनी
जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही 'एक विलेन रिटर्न्स' के जरिए पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। देश में फैली कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बावजूद दोनों फिल्म के शूट में व्यस्त हैं। गुरुवार शाम उन्हें मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सेट पर देखा गया। इस दौरान जॉन ब्राउन शर्ट और ट्राउजर पहने हुए थे। वहीं, दिशा हाई वेस्ट जींस और ब्लैक टॉप में नजर आईं। फिल्म में अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया की भी अहम भूमिका है। फिल्म 2014 में आई श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर 'एक विलेन' की सीक्वल है, जो 11फरवरी 2022 को रिलीज होगी।

6. नाडियाडवाला की 'सनकी' में हैंडीकैप पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे वरुण धवन
'ढिशूम' और 'जुड़वां 2' के बाद एक बार फिर साजिद नाडियावाला वरुण धवन के साथ फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का टाइटल है 'सनकी' और रिपोर्ट की मानें तो यह तमिल की थ्रिलर फिल्म 'धुरुवंगल पथिनारू' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म में वरुण धवन एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे, जिनका पैर एक जांच के दौरान कट जाता है। यह पहला मौका होगा जब वरुण फिजिकल हैंडीकैप की भूमिका में दिखाई देंगे। मेकर्स फिल्म को इसी साल के अंत तक फ्लोर पर लाने की प्लानिंग में हैं। इससे पहले यह खबर सामने आ चुकी है कि 'ढिशूम' में वरुण के साथ आइटम नंबर 'जानेमन आह' कर चुकीं परिणीति चोपड़ा 'सनकी' में उनके अपोजिट लीड रोल करेंगी।

7. 'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक बना रहे जैकी भगनानी, रवि उदयावर होंगे डायरेक्टर
जैकी भगनानी ने बतौर प्रोड्यूसर 2001 की सुपरहिट फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस फिल्म के निर्देशन के लिए रवि उदयावर को साइन किया है, जो श्रीदेवी स्टारर 'मॉम' डायरेक्ट कर चुके हैं। ओरिजिनल फिल्म की स्टारकास्ट में से आर माधवन और दीया मिर्जा सीक्वल में कैमियो कर सकते हैं। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि विक्की कौशल और कृति सेनन को इसके लिए अप्रोच किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Let's block ads! (Why?)


बॉलीवुड ब्रीफ: सलमान की 'राधे' साउथ कोरियन टीवी शो से प्रेरित, अगले साल फ्लोर पर आएगी आमिर की 'मोगुल' और वि... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...