
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Actor Randhir Kapoor Gets Emotional As He Misses His ‘darling Brothers’ Rishi Kapoor And Rajiv Kapoor, Shares Photo On Social Media
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 घंटे पहले
बीता एक साल बॉलीवुड के कपूर परिवार के लिए अच्छा नहीं रहा। क्योंकि इस एक साल में उन्होंने अपनी फैमिली के दो चहेते मेंबर्स ऋषि और राजीव कपूर को खो दिया था। राजीव का 9 फरवरी 2021 और ऋषि का 30 अप्रैल 2020 को निधन हुआ था। अब हाल ही में रणधीर कपूर को एक बार फिर अपने दोनों छोटे भाईयों की याद आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों की एक अनसीन फोटो शेयर कर इमोशनल नोट लिखा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने दोनों भाईयों को किस कदर मिस कर रहे हैं।
राजीव और ऋषि की फोटो शेयर कर रणधीर कपूर ने लिखा, "मैं अपने डार्लिंग ब्रदर्स को हमेशा याद करता रहूंगा। आशा है कि आप दोनों जहां भी हैं, खुश हैं।" उनके इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स भी भावुक कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस ने रणधीर कपूर को स्ट्रॉन्ग रहने के लिए कहा है। वहीं कुछ का कहना है कि वो भी इन दिग्गजों को मिस करते हैं।
रणधीर ने बयां किया था अपना दर्द
एक इंटरव्यू में रणधीर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि राजीव की मौत के बाद वे अपने घर में अकेले रह गए हैं। उन्होंने कहा था, "मैं नहीं जानता क्या हो रहा है? मैं ऋषि और राजीव के एक बराबर करीब था। मैंने अपने परिवार के चार सदस्यों को खो दिया। मेरी मां कृष्णा राज कपूर, बड़ी बहन रितु नंदा, ऋषि और अब राजीव।" रणधीर के मुताबिक, इन चारों से ही उनकी सबसे ज्यादा बात होती थी।
रणधीर को अपने छोटे भाईयों की आई याद: ऋषि-राजीव को याद कर इमोशनल हुए रणधीर कपूर, फोटो शेयर कर बोले-जहां भी ह... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment