Rechercher dans ce blog

Wednesday, March 24, 2021

Chhichhore को राष्‍ट्रीय पुरस्कार मिलने पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने जताई खुशी, कहा- एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब मुझे... - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। हाल ही में उनकी फिल्म 'छिछोरे' को 67वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार में सर्वश्रेष्‍ठ राष्‍ट्रीय फिल्‍म का अवार्ड मिला है। इस खास मौके पर फैंस सहित सुशांत सिंह राजपूत के करीबीयों के बीच खुशी का माहौल है। उनकी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अब दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इसके जरिए वह लगातार सुशांत सिंह राजपूत को याद भी करती रहती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिवंगत भाई की फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत पर गर्व करती हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भाई, मुझे पता है कि आप देख रहे हैं, लेकिन मेरी इच्छा है कि आप पुरस्कार प्राप्त करने के लिए वहां होते। एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब मुझे आप पर गर्व महसूस न करती हूं।' इसके साथ ही श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा #ChhichhoreBagsNationalAward #SushantOurHero। सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स श्वेता सिंह कीर्ति के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं श्वेता सिंह कीर्ति से पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने उनकी फिल्‍म को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है। भावुक पिता ने कहा कि काश, आज वह जिंदा होता। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्‍म को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिलने से पटना स्थित उनकी कॉलोनी में लोगों में खुशी देखी गई।

केके सिंह ने कहा कि बेटे की मौत से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई तो मुश्किल है, लेकिन राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिलने से कुछ खुशी हुई है। उन्‍होंने कहा कि काश, आज सुशांत की मां जिंदा होतीं, सुशांत भी होते तो कितना अच्‍छा होता। मां-बेटे में जो लगाव था, उनकी याद आ रही है। प्‍यार से उसका नाम बुलशन रखा था, लेकिन मेरा तो गुलशन ही उजड़ गया। उसकी सफलता का सपना देखा था, लेकिन बहुत सारे सपने अधूरे रह गए हैं।

आपको बता दें कि फिल्‍म छिछोरे साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और ताहिर राज भसीन ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं। बॉक्स ऑफिस पर सफल रही यह फिल्‍म में सुशांत ने बेहतरीन अभिनय किया है।  

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


Chhichhore को राष्‍ट्रीय पुरस्कार मिलने पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने जताई खुशी, कहा- एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब मुझे... - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...