Rechercher dans ce blog

Saturday, March 27, 2021

आमिर खान की बेटी इरा ने शेयर की बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो, कैप्शन में कही ये बात - Aaj Tak

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान इंडस्ट्री की कुछ सबसे लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक हैं. इरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं. इरा अपने वर्क फ्रंट के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. इरा नुपुर शिखारे को बीते कुछ वक्त से डेट कर रही हैं और वह अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में इरा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जिनमें दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे हैं. दोनों तस्वीरों में क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं और ये तस्वीरें अपने आप में काफी शानदार हैं. फोटो को स्टोरीलाइन पर शेयर करते हुए इरा ने लिखा- मूवी टाइम. तस्वीर और इसके कैप्शन से साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों ने साथ में कोई शानदार फिल्म देखते हुए वक्त बिताया है.

मालूम हो कि इरा ने प्रॉमिस डे पर अपने और नुपुर के रिश्ते का आधिकारिक ऐलान किया था. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "तुमसे कोई भी वादा करना मेरे लिए सम्मान की बात है." उनकी इस पोस्ट पर इरा की अच्छी दोस्त फातिमा सना शेख ने कमेंट बॉक्स में दिल वाले कई इमोजी बनाते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं.

वायरल हुआ था ये वीडियो

बता दें कि इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी या अपनी प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां अपने फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं. कुछ हफ्ते पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कोशिश करते रहिए और जयादा कोशिश करते रहिए जब तक कि आप कामयाब नहीं हो जाएं."

Let's block ads! (Why?)


आमिर खान की बेटी इरा ने शेयर की बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो, कैप्शन में कही ये बात - Aaj Tak
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...