Rechercher dans ce blog

Friday, March 26, 2021

इंडियन आइडल 12: बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा के मैसेज सुन इमोशनल हुईं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर के साथ अपनी लव... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Tv
  • Neetu Kapoor Became Emotional After Listening To The Messages Of Son Ranbir And Daughter Riddhima, Also Shared Her Love Story With Husband Rishi Kapoor

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस नीतू कपूर टी.वी रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में जल्द ही नजर आने वाली हैं। वीडियो में नीतू अपने दिवंगत पति एक्टर ऋषि कपूर के बारे में दिलचस्प किस्सा शेयर करती दिखेंगी। साथ ही उन्होंने ऋषि के साथ 'एक मैं और एक तू' गाने की शूटिंग को याद किया और अपने हिट गाने पर डांस कर सबको खुश कर दिया। उसके बाद वो काफी इमोशनल हो गईं जब उन्होंने रणबीर और रिद्धिमा का वीडियो मैसेज देखा।

नीतू ने रिद्धिमा-रणबीर का कराया था सिंगिग क्‍लास में एडमिशन

रणबीर ने वीडियो मैसेज शेयर करते हुए कहा, 'मुझे याद है, जब मैं और मेरी बहन छोटे थे तब मॉम ने रिद्धिमा और मुझे क्‍लासिकल सिंगिग की क्‍लास में एडमिशन दिलाया था। टीचर ने क्‍लास के बाद मम्‍मी से कहा, मैं आपकी बेटी को तो स‍िखा पाउंगा लेकिन जो आपका बेटा है उसे न सुर और न ताल की समझ है तो प्‍लीज उसे आप कराटे क्‍लास में एनरोल्ड कराइए क्‍योंकि उनसे तो ना हो पाएगा।'

रिद्धिमा ने मॉम को इंडियन आइडल कहा

रिद्धिमा ने कहा, "मैं आपसे प्यार करती हूं, हम सब आपसे प्यार करते हैं, हर कोई आपसे प्यार करता है। आप हमेशा से हमारी इंडियन आइडल हैं।" नीतू ने उनके इस मैसेज पर रिपलाइ करते हुए कहा, 'सो स्वीट।' साथ ही उन्होंने अपने हिट गाने 'एक मैं और एक तू' पर एक शानदार प्रफोर्मेंस भी दी। डांस करने के बाद नीतू ने ऋषि की डांसिंग स्किल्स के बारे मे बात की और उन्हें खराब डांसर बताया।

नीतू ने शो में की अपनी लव स्टोरी शेयर

इंडियन आइडल 12 का अपकमिंग एपिसोड ऋषि कपूर की याद में डेडिकेट किया जा रहा है। उनका पिछले साल कैंसर की वजह से निधन हो गया था। पिछले प्रोमो में, नीतू ने अपनी लव स्टोरी शेयर की और बताया, 'हर लड़की का पीछा करने के बाद, एक दिन वो मेरे पास आए और कहा कि वो मुझे पसंद करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं उन्हें बहुत सिंपल लगती हूं।'

खबरें और भी हैं...

Let's block ads! (Why?)


इंडियन आइडल 12: बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा के मैसेज सुन इमोशनल हुईं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर के साथ अपनी लव... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...